भोपाल

आज बंद रहेंगे हजारों स्कूल, इस वजह से हुई छुट्टी

School Closed in MP : आज मध्यप्रदेश के 34 हजार निजी स्कूलों को बंद किया गया है। दरअसल निजी स्कूलों के संचालन को लेकर शासन नए नियम लागू कर रही है। जिन्हें पूरा करने में निजी स्कूल संचालकों को परेशान होना पड़ रहा है।
2 min read
Jan 30, 2025
School Closed in MP
School Closed in MP

School Closed in MP : आज मध्यप्रदेश के 34 हजार निजी स्कूलों को बंद किया गया है। दरअसल निजी स्कूलों के संचालन को लेकर शासन नए नियम लागू कर रही है। जिन्हें पूरा करने में निजी स्कूल संचालकों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके विरोध में निजी स्कूल संघ ने एक दिवसीय स्कूल बंद का आह्वान करते हुए 30 जनवरी को जिले के तमाम निजी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। उन्होंने नियमों को शिथिल न करने पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगामी समय में अनिश्चित कालीन स्कूल बंद(School Closed in MP) कर प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है।

संचालकों का आरोप

निजी स्कूल संचालकों(School Closed in MP) का आरोप है कि अशासकीय स्कूलों के नवीनीकरण के लिए इस वर्ष राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल(Bhopal) ने नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत ऐसे अशासकीय स्कूल जो कि किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं, उन को किराए की रजिस्ट्री करने कहा जा रहा है। भवन मालिक द्वारा किराए नामा की रजिस्ट्री करने से इंकार किया जा रहा है। उन पर हमेशा के लिए बंद होने का खतरा मंडरा गया है। बताया गया कि प्रदेश के समस्त अशासकीय स्कूलों के संगठनों ने एक राय होकर 30 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है। जिले के समस्त अशासकीय स्कूल आज बंद(School Closed in MP) रहेंगे।

जानिए क्या है मांग

  • 8 वीं क्लास तक के स्कूलों की मान्यता ले लिए रजिस्टर्ड किरायेनामे की शर्त खारिज की जाए।
  • पुरानी नोटरी किरयानामा लागू किया जाए।
  • मान्यता के लिए 40 हजार रुपए की सुरक्षा निधि लेने के नियम को निरस्त किया जाए।
  • मान्यता शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी को समाप्त किया जाए।
Updated on:
30 Jan 2025 09:34 am
Published on:
30 Jan 2025 09:34 am