भोपाल

सरकारी नौकरी से लेकर आपके अमीर बनने तक के बारे क्या कहती हैं आपके हाथों की रेखा! जानिये यहां

इस तरह जाने क्या कहती हैं आपके हाथों की रेखा!

3 min read
Jul 25, 2018
इस तरह जाने क्या कहती हैं आपके हाथों की रेखा!

भोपाल। आज हर कोई अपने भविष्य के विषय में जानना चाहता है। इसी के चलते कई लोग कभी किसी ज्योतिष के पास तो कभी किसी अन्य जानकार के पास चक्कर लगाता आसानी से देखा जा सकता है। इस संबंध में ज्योतिष के जानकार वीडी श्रीवास्तव का कहना है कि मनुष्य का शुरू से ही ये स्वभाव रहा है कि वह अपने भविष्य के बारे में पहले ही जान लेना चाहता है।

उनके अनुसार ज्योतिष में मुख्य रूप से दो स्थितियां चलती हैं, एक वह जो आपकी कुंडली के आधार पर आपके बारे में बताते हैं। और दुसरे आपके हाथों की रेखा को देखकर आपके भविष्य को बताते है हाथ को देखने वाली स्थिति को ही पामेंस्ट्री भी कहा जाता है। हाथ की ये रेखाएंआपके सरकारी नौकरी के योग से लेकर आपके अमीर बनने व स्वास्थ्य तक सब के बारे में सटीक संकेत तक देती हैं।

ज्योतिषों के अनुसार दोनों ही विद्याएं अपने आप में पूर्ण है, इसी कारण हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथों की लकीरें देखकर उनके स्वभाव, आने वाले कल के बारे में कई चीजें पता चलती है। इसी के चलते यह भी कहा जाता है कि हाथों में जीवन की रेखा अगर लंबी हो तो उसकी आयु लंबी होती है। परंतु वहीं यदि स्वास्थ्य रेखा दोष पूर्ण है तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होंगी।

यहां हम आपको आपके हाथ की रेखाओं से जुड़ी कुछ खास अच्छी व समस्या वाली बातों को बताने जा रहे हैं। इस संबंध में पामेस्ट्री के जानकार वीके दुबे का कहना है कि कुछ रेखाएं हाथ में ऐसी होती हैं, जिन्हें आम आदमी भी पहचान सकता है।

जानें कहां होती है स्वास्थ्य रेखा....
स्वास्थ्य रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे से शुरू होती है। यहां से स्वास्थ्य रेखा प्रारंभ होकर नीचे मणिबंध की ओर आती है। जिसके हाथों में यह रेखा सीधी और दोष रहित होती है उसका जीवन निरोग रहता है। वहीं स्वास्थ्य रेखा का ना होना बहुत शुभ ही माना जाता है। स्वास्थ्य रेखा ना होने पर व्यक्ति का पूरा जीवन बीमारियों से रहित होता है। उसे आजीवन कोई बीमारी नहीं होती।

- हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि यदि स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा के जैसे ही गहरी, साफ है तो उस व्यक्ति का स्वस्थ्य रहता है।

- वहीं यदि स्वास्थ्य रेखा पूरी हथेली पार करके जीवन रेखा से मिलती है तो वह व्यक्ति को गंभीर बीमारी होने की ओर संकेत करती है।

- स्वास्थ्य रेखा यदि जंजीर के समान है तो वह भी व्यक्ति के लिए शुभ नहीं है।

- इसके अलावा अगर स्वास्थ्य रेखा हृदय रेखा से शुरू होकर जीवन रेखा को काट दे तो व्यक्ति को हृदय संबंधी बीमारी हो सकती है।

ये रेखा दिलाती है सरकारी नौकरी...
साममुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मनुष्य के भूतकाल में क्या हुआ और भविष्य क्‍या होने वाला है इन बातों का संकेत रेखाओं के रूप में उनकी हथेली पर मौजूद रहते हैं। प्रत्येक व्यक्ति की हथेली में कुछ रेखाएं और निशान होते हैं। कुछ रेखाओं अच्छे दिनों व शुभ कार्यों के संकेत मिलते हैं तो कुछ रेखाओं से बुरे दिनों और अशुभ कार्यों के संकेत मिलते हैं।

व्यक्ति की हथेली पर मौजूद तमाम रेखाओं में भाग्य रेखा का विशेष महत्व है। यदि भाग्य रेखा हथेली पर शुभ जगह पर बने व्यक्ति धनवान होता है और अचानक उसे धनलाभ होने के मौके मिलते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य हमेशा साथ देता है।

पामेस्ट्री के जानकार दुबे के अनुसार हाथ के कुछ संकेत और रेखाएं सरकारी नौकरी के योग दर्शाती हैं...

मणिबंध रेखा-
अगर हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध (कलाई की रेखा) से होकर सीधी जाकर शनि पर्वत से मिलती है तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होने का योग बनता है। ऐसे लोगों की किस्मत बहुत जोरदार होती है। जीवन में ऐसे व्यक्ति को भाग्य हमेशा साथ देता है। रेखाओं के मिलन के इस योग को गजलक्ष्मी योग कहा जाता है।

सूर्य रेखा - अगर किसी की हथेली पर सूर्य रेखा निकलकर गुरु पर्वत की ओर जाती है तो वह व्यक्ति कोई बड़ा सरकारी अधिकारी बनता है।

Updated on:
18 Aug 2018 01:09 pm
Published on:
25 Jul 2018 05:21 pm
Also Read
View All