भोपाल

श्रीनगर के बाद देश में सबसे ठंडा एमपी का ये शहर, 0 डिग्री पहुंचा तापमान, टूटे कई साल के रिकॉर्ड

Severe Cold in MP : एमपी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात गुजरी। यहां दूसरी रात भी न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज हुआ, जिसके चलते पूरा शहर बर्फ सी सफेद चादर ओढ़े दिखाई पड़ा।

2 min read

Severe Cold in MP : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम ये है कि भोपाल जिले के साथ साथ नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी और राजगढ़ जिले में ठंड ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बात करें सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी की यहां का न्यूनतम तापमान देश में श्रीनगर के बाद सबसे ठंडे शहर के रूप में दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार दूसरे दिन भी तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के नजदीक दर्ज हुआ। इधर, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में इस बार पड़ रही ठंड कई साल के रिकॉर्ड तोड़ रही है। हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज हुआ, जिके चलते ये शहर देश में श्रीनगर के बाद सबसे ठंडा शहर बन गया। वहीं, भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज हुआ, राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में पड़ी ठंड ने 10 साल, पचमढ़ी में पड़ी ठंड ने 13 साल और राजगढ़ में पड़ी ठंड ने 65 साल में पड़ी ठंड का रिकॉर्ड तोड़ा है।

9 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो के लिए पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर की संभावना व्यक्त की है। मुख्य रूप से प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है।

18 जिलों में छाएगा कोहरा

वहीं, प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में कोहरा छाया रहेगा। 10 जनवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Updated on:
09 Jan 2025 11:24 am
Published on:
09 Jan 2025 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर