भोपाल

बड़े कांग्रेस नेता के होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट, संदिग्ध अवस्था में मिले युवक-युवतियां

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और सेक्स रैकेट पकड़ाया है। इस बार एक कांग्रेस नेता के होटल में यह कारोबार चल रहा था। इससे पहले भाजपा
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 11:57 AM IST
Bhopal cops bust sex racket
Bhopal cops bust sex racket


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और सेक्स रैकेट पकड़ाया है। इस बार एक कांग्रेस नेता के होटल में यह कारोबार चल रहा था। इससे थोड़े दिन पहले ही भाजपा के नेता भी ऐसे ही हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा चुके हैं। इन नेताओं का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। पुलिस नेताओं के भी इस मामले में मिलीभगत की जांच कर रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

भोपाल के सबसे व्यस्ततम महाराणा प्रताप नगर में गुरुवार रात को यह सेक्स रैकेट पकड़ में आया है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने होटल रौनक पैलेस में छापा मारकर एक युवक को युवती के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा है।

काफी देर में खोला दरवाजा
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दलाल ने देवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति का सौदा एक युवती से कराया था। देवेंद्र उस युवती को लेकर ज्योति टॉकीज के पीछे स्थित रौनक पैलेस के कमरे में ले गया। जैसे ही पुलिस बल ने होटल को घेर लिया और उनके कमरे का दरवाजा बजाया तो काफी देर तक भीतर से कमरा नहीं खोला गया। जब दरवाजा खोला तो कमरे में युवक और लड़की संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस को देख घबरा गए और कपड़े पहनते नजर आए। इसके बाद मुंह छुपाने लगे।

तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एमपी नगर पुलिस के मुताबिक देह व्यापार में लिप्त एक लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की के साथ कमरे में पाए गए युवक देवेंद्र सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की डील कराने वाला दलाल सादिक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस आगे की भी छानबीन कर रही है। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस नेता है यह होटल रौनक पैलेस
बताया जाता है कि एमपी नगर के प्राइम इलाके में रौनक पैलेस है, यह कांग्रेस के पूर्व पार्षद का बताया जाता है। पुलिस इस होटल में हर आने जाने वालों का भी रिकार्ड चेक कर रही है। पुलिस इस होटल मालिक की भी इस धंधे में मिलीभगत की जांच कर रही है। बताया जाता है कि इस देव व्यापार का भी बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है। यहां काफी समय से देह व्यापार की शिकायतें आ रही थीं।

Must Read

Published on: