भोपाल

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो कालगर्ल, एक ग्राहक गिरफ्तार

पुलिस ने शाहपुरा इलाके में हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

2 min read
Jun 29, 2018
sex racket

भोपाल. पुलिस ने शाहपुरा इलाके में हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रैकेट में शामिल दो कालगर्ल, एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक कालगर्ल व दलाल फरार हो गए। रैकेट चलाने के लिए आरोपियों ने शिक्षिका का किराए से मकान ले रखा था। पुलिस को कमरे से मोबाइल, दस हजार की राशि, अश्लील सामग्री समेत अन्य सामान मिला है।

महिला थाना प्रभारी शिखा बैस ने बताया कि ऑरा मॉल के सामने डीके रोज सोसायटी के फ्लेट- 305 में अनैतिक काम करने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम गठित कर मकान पर बुधवार रात को दबिश दी गई। खटखटाने पर एक लड़की ने घबराते हुए दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा, तो एक युवक बबलू कुशवाहा व एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले।

इसमें दिल्ली निवासी 19 वर्षीय कालगर्ल, बावडिय़ा कलां भोपाल निवासी कालगर्ल को एक ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि मुंबई की कॉलगर्ल एक ग्राहक के साथ दबिश के थोड़ी देर पहले ही फ्लैट से निकली थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

रुद्राक्ष पार्क बावडिया कलां में रहने वाली कालगर्ल ने शासकीय स्कूल की शिक्षिका से फ्लैट दस हजार रुपए किराए पर बीते फरवरी में लिया था। पुलिस शिक्षिका की भूमिका की जांच कर रही है। मुंबई की रहने वाली कालगर्ल धंधे को संचालित करती थी। मामले में फरार आरोपी राहुल और उसके साथी वाट्सएस पर लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा करते थे। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से कारोबार से जुड़ी हुई हैं।

लापता महिला के साथ हुआ दुष्कर्म
भोपाल बैरागढ़ थाना क्षेत्र में 10 दिन से गायब 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि लापता होने के दूसरे दिन वह चेतक ब्रिज के पास सो रही थी। इसी दौरान पन्नी बीनने वाले एक युवक संतलाल ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे। इसमे आरोपी की पहचान हो गई।

Published on:
29 Jun 2018 08:06 am
Also Read
View All