भोपाल

शत्रुघ्न की सफाई: कहा- अफसोस नहीं, जुबान फिसली; मौलाना आजाद कह रहा था जिन्ना निकल गया

जिन्ना के बयान पर शत्रुघ्न की सफाई, कहा- जुबान फिसली मौलाना आजाद कह रहा था जिन्ना निकल गया

2 min read
Apr 27, 2019
शत्रुघ्न की सफाई, कहा- अफसोस नहीं जुबान फिसली, मौलाना आजाद कह रहा था जिन्ना निकल गया

भोपाल. कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं मौलान आजाद कहना चाहता था पर गलती से मोहम्मद अली जिन्ना हो गया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी के महान नेताओं के बारे में बता रहा था लेकिन मेरी जुबान फिसल गई और मोहम्मद अली जिन्ना हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे कोई अफसोश नहीं है कि मेरे मुंह से मोहम्मद अली जिन्ना निकला।


मीडिया पर साधा निशाना
शत्रुघ्न सिन्हा ने ने कहा कि मेरी पार्टी, पंडित जवाहर लाल नेहरू की पार्टी है, सरदार वल्लभ भाई पटेल की पार्टी है. मैं मौलान आजाद साहब का नाम ले रहा था तब मेरे जुबान फिसल गई। लेकिन कुछ रागदरबारी और सरकार के मांइड सेट पर काम करने वाले मीडिया हाउस मुझे घेरने की कोशिस करने लगे। लेकिन वो मुझे इतना आसनी से पकड़ नहीं पाएंगे। बता दें कि शुक्रवार को छिंदवाड़ा संसदीय सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- इस देश की आजादी औऱ तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का बहुत बड़ा योगदान था। शत्रुघ्न सिन्हा मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के लिए सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे।

क्या कहा था शत्रुघ्न सिन्हा ने
सभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा था- ये कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना, इंदिरा गांधी, सुभाष चंद्र बोस से लेकर राहुल गांधी की पार्टी है। जिनका देश की आजादी और तरक्की में बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। उन्होंने कहा कि अब पहली और आखिरी बार कांग्रेस में शामिल हो गया हूं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा। वहीं, भाजपा छोड़ने को लेकर उन्होंने शायरना अंदाज में कहा- 'कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता।'

Updated on:
27 Apr 2019 02:28 pm
Published on:
27 Apr 2019 02:26 pm
Also Read
View All