भोपाल

एमपी के युवाओं ने बनाया नई संसद का धमाल मचानेवाला वीडियो

नई संसद के सेंगोल का वीडियो तहलका मचा रहा, भोपाल के कलाकारों ने किया डिजाइन
less than 1 minute read
May 28, 2023
sengol.png
नई संसद के सेंगोल का वीडियो तहलका मचा रहा

भोपाल। देश की नई संसद तैयार हो गई है जिसका रविवार को उद्घाटन होगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। संसद की केवल नई बिल्डिंग ही नहीं बनी है बल्कि सेंगोल जैसी पुरानी परंपराएं भी पुनर्जीवित की गई है। शनिवार को पीएम को ये सेंगोल दिया गया। इस सेंगोल का एमपी कनेक्शन भी है।

नई संसद का सेंगोल वीडियो भी बनाया गया है जोकि सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है। खास बात यह है कि नई संसद का सेंगोल वीडिया एमपी की राजधानी भोपाल के दो कलाकारों ने बनाया है।

भोपाल के युवा शितांशु दुबे और मनोहर राव ने नई संसद का यह वीडियो बनाया है। नई संसद के 8 सेंगोल वीडियो बनाए गए हैं जिसमें से एक वीडियो शितांशु और मनोहर ने बनाया है। इस वीडियो का डायरेक्शन शितांशु दुबे का है जबकि मनोहर राव ने वीडियो तैयार करने के साथ ही इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया है।

यह वीडियो कई महीनों की मेहनत के बाद बन सका है। शितांशु दुबे और मनोहर राव ने सेंगोल वीडियो मिलकर डिजाइन किया। वीडियो में इसकी नक्काशी खूबसूरती से दर्शाई गई है। यही कारण है लोग इसे खूब पंसद कर रहे हैं। सेंगोल वीडियो सात भाषाओं में है बनाया गया है।

क्या होता है सेंगोल
प्राचीन तमिलनाडू में सेंगोल राजसत्ता का प्रतीक माना जाता था। दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली चोल राजवंश से इसका इतिहास जुड़ा है। 9वीं से 13वीं शताब्दी तक चोलों ने समस्त दक्षिणी भूभाग के साथ ओडिशा और श्रीलंका तक शासन किया। तब इन जगहों पर राजदंड के प्रतीक के रूप में चोलों का सेंगोल ले जाया जाता रहाचोलों ने 14 अगस्त, 1947 को प्रधानमंत्री नेहरू को भी सेंगोल भेंट किया गया था।

Updated on:
28 May 2023 09:07 am
Published on:
28 May 2023 08:59 am