Cold Wave: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 21 जिलों में शीतलहर (cold wave) का अलर्ट जारी किया है। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Cold Wave: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश बीते सात दिनों से कोल्ड वेव की चपेट में है। पचमढ़ी में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे ही शहडोल के कल्याणपुर में 2.3 डिग्री, मंडला में 3 डिग्री, शाजापुर के गिरवर, भोपाल और उमरिया में 3.3 और सीहोर में 3.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) की ओर भोपाल, रायसेन, सीहोर जिलों में भीषण शीतलहर और पाला का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शाजापुर, आगर, मंडला, छतरपुर, रीवा, नरसिंहपुर जिलों में शीतलहर और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सिवनी, मंडला, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर विदिशा, रायसेन ,भोपाल ,सीहोर ,राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, खंडवा कोल्ड वेव और पाला का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटो में दौरान सबसे अधिक शीतलहर का प्रभाव राजगढ़, खंडवा, बड़वानी, पचमढ़ी, शाजापुर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, सिवनी में रहा। वहीं, भोपाल, सीहोर में भीषण शीत लहर का प्रकोप रहा।
दरअसल, उत्तर भारत से लगातार बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही शीतलहर का असर भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का पारा 1 डिग्री तक दर्ज किया गया है। आने वाले समय में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।