10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में गैस की बुकिंग बंद, कई जगहों पर गहराया संकट, कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से छोटी होटलें ठप

Commercial gas cylinder- ईरान-इजराइल अमेरिका के युद्ध का असर, प्रदेश में कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद

2 min read
Google source verification
Crisis deepens in MP due to closure of commercial gas cylinder bookings

Crisis deepens in MP due to closure of commercial gas cylinder bookings- Demo pic

Commercial gas cylinder- ईरान-इजराइल अमेरिका के युद्ध का असर अब एमपी में भी नजर आने लगा है। प्रदेश में कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। ऑयल कंपनियों ने सोमवार से ही कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। इससे अनेक छोटी होटलों का संचालन ठप हो गया है। राजधानी भोपाल में ही करीब 2 हजार होटलों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इधर घरेलू सिलेंडर के लिए भी कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं। हालांकि सरकार ने पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति संसाधन उपलब्ध होने का दावा किया है पर इसके बावजूद आमजन खासतौर पर सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं।

प्रदेश के अनेक शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की जबर्दस्त किल्लत है। इससे अनेक छोटी होटलों-रेस्टोरेंट के कारोबार पर असर पड़ा है। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल के अनुसार कमर्शियल गैस नहीं मिलने से राजधानी में ही 2000 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंटों के बंद होने का खतरा है। वर्तमान स्टॉक के एक दो दिन में खत्म हो जाने के बाद बड़ी होटलों की स्थिति भी खराब हो जाएगी।

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं और अस्पतालों को ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जबलपुर में होटल इंडस्ट्री पर कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत का असर नजर आने लगा है। इंदौर में होटल संचालकों ने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार अभी होटलें चल रहीं हैं लेकिन आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ने की आशंका है। उज्जैन में कमर्शियल सिलेंडर भी दो दिन से नहीं मिल रहे हैं।

इंदौर में घरेलू सिलेंडर 4-5 दिन में मिल पा रहे

घरेलू सिलेंडर के लिए भी मारामारी शुरु हो गई है। इसके लिए बुकिंग की समयावधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इतना ही नहीं, डिलीवरी भी तुरंत नहीं मिलेगी बल्कि इसमें 7 दिन का समय लग सकता है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 4-5 दिन में मिल पा रहे हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सिलेंडर की स्थिति जानने ऑयल कंपनियों, गैस एजेंसियों और व्यापार प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। उन्होंने सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।