मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सुबह 7 बजे से ही एक्टिव रहे...। उन्होंने सुबह सिंगरौली जिले की समीक्षा की...।
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्टिव हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह 7 बजे ही समीक्षा बैठक (review meeting) बुला ली। मुख्यमंत्री ने अपने निवास से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग (video conferencing ) के जरिए सिंगरौली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही एक्टिव नजर आए। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सिंगरौली जिले (singrauli district) की समीक्षा की। सुबह से अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि सिंगरौली के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी हमारी नजर है। जनता के जीवन को सुखद एवं आनंददायी बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।
अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दो
सीएम ने जिले के अधिकारियों से कहा कि नशे की शिकायतों पर कार्रवाई करो और अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दो। चौहान ने कहा कि हम जनता के लिए ही हैं, जनता की संतुष्टि ही मेरी प्राथमिकता है। उनकी संतुष्टि के असेसमेंट की व्यवस्था करें। यह आपकी ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि पब्लिक को यह संतोष होना चाहिए कि सरकार उनके लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेरे पास फीडबैक का सिस्टम है, यदि आप अच्छे से काम नहीं करेंगे तो मैं इसे गंभीरता से लूंगा। अच्छा काम करेंगे तो मैं आपके साथ खड़ा हूं।
उद्योगों में रोजगार दें
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्थानीय उद्योग जो लग रहे हैं, उनमें प्रमुखता से स्थानीय लोगों को रोजगार दें। सिंगरौली के बच्चों को स्किल्ड बनाएं। चौहान ने कहा कि मूंगदाल न मिलने की शिकायत आई है, देखिए इन्हें। एक जिला, एक उत्पाद पर ढंग से ध्यान देना होगा। अभी संतोषजनक काम नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि कितनी आंगनबाड़ियों को लोगों ने गोद लिया है। स्व सहायता समूह कितने बनें हैं। क्या काम कर रहे हैं। मासिक कितनी आय प्राप्त हो रही है। इस आंदोलन को पूरी ताकत से बढ़ाए।
गौरव दिवस की सराहना
मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के गौरव दिवस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस बहुत अच्छे से मनाया। कई दिन तक कार्यक्रम हुए, उसके लिए बधाई। इन्वेस्टर समिट भी अच्छे से आयोजित किया। 261 करोड़ के प्रपोजल आए। इसके लिए भी आप सभी बधाई के पात्र हैं। स्वच्छता के लिए भी अच्छा काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः