भोपाल

Shivraj Singh Chauhan bahu: रिद्धि जैन बनेंगी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बहू , देखें Viral फोटोज

Shivraj Singh Chauhan bahu: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे शादी करने जा रहे हैं। भोपाल में बेहद करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में बेटे कुणाल की सगाई रिद्धी से हुई है। दोनों की लव मैरिज होने जा रही है.

2 min read
May 24, 2024
Shivraj Singh Chauhan bahu

Shivraj Singh Chauhan bahu: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्दी उनके घर में शहनाई बजने वाली है। भोपाल में उनके छोटे बेटे कुणाल की सगाई हो गई है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही है। हालांकि बेटे की सगाई (Shivraj Singh Chauhan son engagement) कब हुई है कि इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सगाई में परिवार के नजदीकी लोगों ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। परिवार की मर्जी से दोनों की शादी हो रही है।

कुणाल चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan ke bete ki sagai) के छोटे बेटे हैं। उन्होंने अपनी हायर एजुकेशन अमेरिका से की थी। 2015 से 2018 के बीच न्यूयार्क अमेरिका के रटगर्स बिजनेस स्कूल और फिर एनवाईयू स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से हायर एजुकेशन के दौरान उनकी मुलाकात रिद्धी से हुई।

वे भी उनके साथ ही पढ़ती थीं। इसी दौरान दोनों की दोस्तों प्यार में बदलती चली गई।

बताया जाता है कि दोनों ही परिवार वालों को इसकी जानकारी पहले से थी। बाद में परिवार ने दोनों को विवाह बंधन में बांधने का निर्णय किया।

इसके बाद शिवराज के छोटे बेटे और रिद्धी जैन का सगाई समारोह कर दिया गया। सगाई समारोह शिवराज सिंह चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटा कार्तिकेय के अलावा इंदरमल जैन और उनके निकट संबंधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

Updated on:
24 May 2024 11:49 am
Published on:
24 May 2024 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर