भोपाल

शिवराज सिंह चौहान की मां का देहांत, केंद्रीय मंत्री ने निरस्त किए सभी कार्यक्रम

Shivraj Singh Chouhan Mother Death News : शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 11:48 AM IST
Feature image
शिवराज सिंह चौहान की मां स्वर्गीय काशीबाई image X @ChouhanShivraj

Shivraj Singh Chouhan Mother Death News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का देहांत हो गया है। वे करीब 76 वर्ष की थीं। केंद्रीय मंत्री की मां काशीबाई ने भोपाल के एम्स में अंतिम सांस ली। वे यहां कई दिनों से भर्ती थीं। शुक्रवार सुबह काशीबाई का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज ही होगा। मां के निधन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज​ सिंह चौहान के पैतृक गांव सीहोर जिले के जैत में काशीबाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

मां के देहांत के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उनका एक कार्यक्रम रायसेन में आयोजित किया गया था। शुक्रवार को यहां किसान सम्मेलन है पर शिवराज सिंह चौहान अब इसमें शरीक नहीं हो सकेंगे। उनके सभी अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां थी स्वर्गीय काशीबाई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी मां सुंदरबाई को बचपन में ही खो दिया था। पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरी शादी की। काशीबाई ने ही शिवराज सिंह चौहन व उनके अन्य भाई बहनों की परवरिश की थी। शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, शशि और रोहित सिंह चौहान के साथ ही काशीबाई ने अपने बेटे वरुण सिंह चौहान का पालन पोषण किया। वरुण सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं।

स्वर्गीय काशीबाई का अंतिम संस्कार शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत में किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

पूरे परिवार पर हुआ वज्रपात

शिवराज सिंह चौहान ने मां के देहातं पर अपने एक्स हेंडल पर लिखा:
आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं।

माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं।

परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें।

पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा।

ॐ शांति!

शोकाकुल परिवार

शिवराज सिंह चौहान
नरेंद्र सिंह चौहान
शशि सिंह चौहान
रोहित सिंह चौहान
वरुण सिंह चौहान

Updated on:
30 Oct 2026, 11:48 AM IST
Published on: