भोपाल

Weather Report: भारी बर्फबारी का असर, यहां भी गिरने लगा तापमान

weather report: भारी बर्फबारी का असर, यहां भी गिरने लगा तापमान

2 min read
Nov 05, 2018
weather jaipur
Weather Report: भारी बर्फबारी का असर, यहां भी गिरने लगा तापमान

भोपाल। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अचानक हुई भारी बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में होने लगा है। यहां के तापमान में ठंडक बढ़ गई है। अचानक बढ़ी ठंडक से मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं।

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान अधिक था। रात को धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही थी। रविवार रात से तापमान में ज्यादा कमी आई है। इसका असर सोमवार सुबह भी देखने को मिला।

नवंबर माह में ही भारी बर्फबारी
उत्तर भारत के जन्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, द्रास और करगिल में, श्रीनगर लेह राजमार्ग पर भारी बारिश से आवागमन बाधित हो गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नवंबर माह में ही केदारनाथ बर्फबारी से ढंक गया है। यहां करीब 4 फीट बर्फ जम गई है। जिसे निकालने का काम किया जा रहा है। क्योंकि दीपावली वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

ज्यादा पड़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। क्योंकि आमतौर पर नवंबर में बर्फबारी कम ही होती है। इस बार भारी बर्फ पड़ने का असर मध्यप्रदेश में भी पड़ेगा। इससे पहले 2009 में कश्मीर में बर्फबारी हुई थी। इससे पहले 2008 और 2004 में भी बर्फबारी हुई थी।


इधर, मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तरी मध्यप्रदेश के चंबल संभाग में ठंडक बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में ज्यादातर शहरों का तापमान गिरना शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के मंडला में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया है।

कहां कितना तापमान
-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई बादल छाए हुए हैं। दिन का तापमान 33 डिग्री तो रात का तापमान 18 डिग्री पर बना हुआ है। 11 नवंबर तक दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे उतर सकता है।

-ग्वालियर में दिन का तापमान 32 डिग्री पर बना हुआ है जबकि रात का तापमान 16 डिग्री पर बना हुआ है। 11 नवंबर तक रात का पारा 14 डिग्री से नीचे उतर सकता है। जबकि यहां भी हल्के-फुल्के बादल छाए हुए हैं।

-इंदौर में दिन का तापमान 32 डिग्री बना हुआ है, जबकि रात का तापमान 19 डिग्री पर है। 11 नवंबर तक रात का तापमान 16 डिग्री के नीचे आ सकता है।
-जबलपुर में दिन का तापमान फिलहाल 33 डिग्री पर है, जबकि रात का पारा 20 डिग्री पर है। 11 नवंबर तक दिन का तापमान में तीन डिग्री की कमी की संभावना जताई जा रही है। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री से नीचे उतर जाएगा।

Published on:
05 Nov 2018 04:58 pm