
Bhopal news: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव में मध्यप्रदेश की राजनीति के तीन दिग्गज नेताओं का खास उल्लेख सामने आया है। पूर्व सीएम अर्जुन सिंह, दिग्विजय और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को लेकर सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा किए हैं।
आत्मकथा में कहीं अर्जुन सिंह की राजनीतिक समझ और उनकी सलाह का जिक्र है तो कहीं माधवराव सिंधिया के सहयोग और दिग्विजय सिंह के संगठनात्मक कद को याद किया है। सबसे दिलचस्प उल्लेख अर्जुन सिंह को लेकर है। सोनिया ने लिखाख जटिल राजनीतिक मुद्दों को गहराई से समझने की क्षमता रखते थे। 1999 के है। घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने स्वीकार किया है कि उस समय अर्जुन की सलाह नहीं मानना उनकी भूल थी। ये टिप्पणी उस दौर के कांग्रेस के राजनीतिक समीकरणों और अर्जुन के प्रभाव को भी रेखांकित करती है।
सोनिया गांधी की आत्मकथा में मध्यप्रदेश के इन तीन नेताओं का अलग-अलग संदर्भों में जिक्र होना प्रदेश की कांग्रेस राजनीति के राष्ट्रीय स्तर पर रहे प्रभाव और इन नेताओं के गांधी परिवार के साथ राजनीतिक संबंधों की झलक देता है। उन्होंने अपनी किताब में कई अन्य बातों का जिक्र भी किया है।
सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती और चुनौतीपूर्ण दौर को याद करते हुए माधवराव सिंधिया के सहयोग का भी उल्लेख किया है। इस किताब में उन्होंने स्वीकार किया है कि उस समय उन्हें जिन नेताओं से सबसे ज्यादा मदद मिली, उनमें माधवराव सिंधिया प्रमुख थे। यह उल्लेख बताता है कि कांग्रेस में अपनी शुरुआती राजनीतिक पारी के दौरान सिंधिया ने सोनिया गांधी को किस तरह सहयोग दिया।
आत्मकथा के पृष्ठ क्रमांक 393 पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उल्लेख कांग्रेस संगठन के अनुभवी और महत्वपूर्ण नेताओं के संदर्भ में किया गया है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि राजीव गांधी के समय के कई राजनीतिक सहयोगियों से उनका पहले से परिचय था। इनमें स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले नेताओं के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस से निकले नेता भी शामिल थे।