भोपाल

सांची पार्लर से टकराई तेज रफ्तार एसयूवी

एक घायल

less than 1 minute read
Jul 12, 2021
सांची पार्लर से टकराई तेज रफ्तार एसयूवी

भोपाल. बिट्टन मार्केट के पास बने सांची बूथ से एक एसयूवी टकरा गई। हादसे में बूथ के अंदर बैठे हुए सुनील बाथम नामक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसयूवी चालक राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसका वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया था जिसके चलते वह सांची पार्लर से जाकर टकरा गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।
वहीं कोहेफिजा थाना अंतर्गत वीआइपी रोड पर सेल्फी प्वाइंट के ठीक सामने बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोहेफिजा पुलिस ने कार में मौजूद अनुज नामक युवक को बाहर निकाला एवं हमीदिया अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। युवक नशे में गाड़ी चला रहा था एवं नियंत्रण खोने की वजह से सड़क के टर्निंग पर बने डिवाइडर से टकरा गया था। बता दें कि नशे में वाहन चलाने से शहर सहित प्रदेश में कई हादसे हो चुके हैं।

Published on:
12 Jul 2021 12:48 pm
Also Read
View All