भोपाल

226 करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये भाजपा विधायक, दिग्विजय ने बताया- मास्टर माइंड

संजय पाठक पहली बार कांग्रेस से विधायक बने थे।

less than 1 minute read
Mar 05, 2020
226 करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये भाजपा विधायक, दिग्विजय ने बताया- मास्टर माइंड

भोपाल. मध्यप्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट में मध्यप्रदेश में सियासी खेल के मास्टर मांइड के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने उन विधायकों का आभार भी जताया है वो वापस आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम में संजय पाठक के नाम का खुलासा किया है।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने?
मध्य प्रदेश में भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। सभी विधायकों को आभार। भाजपा में इस हॉर्स ट्रेडिंग के लिये ज़िम्मेदार, शिवराज चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग और भूपेन्द्र सिंह। मोदी-शाह जी काला धन आप की पार्टी में ही है आप विदेशों में कहां ढूंढते हो।

कौन हैं संजय पाठक
संजय पाठक कटनी जिले की विजयराघौगढ़ विधानसभा सीट से भाडजपा विधायक हैं। 2008 और 2013 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट में जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। शिवराज सरकार में वो राज्यमंत्री भी रहे। वहीं, 2018 का चुनाव उन्होंने भाजपा की सीट पर लड़ा और जीत दर्ज की।

226 करोड़ की संपत्ति
2018 के विधानसभा चुनाव में संजय पाठक जो चुनावी शपथ पत्र में अपनी संपत्ति करीब 226 करोड़ रुपए दिखाई थी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश में जिन विधायकों को बंधक बनाया गया है उन्हें इन्ही के चार्टर प्लेन से लेकर जाया गया है।

दो खदानें सील
सियासी अटकलों के बीच संजय पाठक की दो खदानों को जबलपुर कलेक्टर ने सील करा दिया है। भाजपा नेता इसे कमलनाथ सरकार की बदले की कार्रवाई बता रहे हैं।

Published on:
05 Mar 2020 01:09 pm
Also Read
View All