डॉक्टर केके पुनिया का घर के वॉशरूम में मिला शव...
भोपाल@प्रवीण मालवीय की रिपोर्ट......
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। कोहेफिजा थाने क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस भी लाश की स्थिति को संदिग्ध मान रही है।
दरअसल नरसिंहगढ़ ब्यावरा में पद्स्थ डॉक्टर केके पुनिया भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में रहते हैं। सोमवार को उनका शव घर के वॉशरूम में मिला। वहीं सूचना पर यहां पहुंची पुलिस लाश को देखने के बाद कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है, कि ये हत्या है या आत्महत्या?
जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ ब्यावरा में सरकारी हॉस्पिटल में पदस्थ सरकारी डॉक्टर केके पुनिया की गोली लगने से मौत हो गई है। वे भोपाल में निवास करते थे।
मौत की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लाश को देखकर पुलिस को अंदेश है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
12 बोर की बन्दूक...
जानकारी के अनुसार लाइसेंसी 12 बोर की बन्दूक से गोली मारी गई है। उनका आवास भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, कटारे के केस में आया नया मोड़...
वहीं दूसरी ओर हनी ट्रैप में आरोपी बनी छात्रा से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे विधायक हेमंत कटारे मामले में नया मोड़ ले लिया है। इसे चलते कांग्रेस नेता कृष्णा घाडगे को महिला थाना पुलिस ने किया तलब किया गया है। यहां शाम 5:30 बजे कृष्णा घाडगे से पूछताछ होगी। इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है।
ये है मामला...
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पत्रकारिता की इस छात्रा की शिकायत पर कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस सक्रिय हो गई है।
वहीं छात्रा द्वारा जेल से खिले गए एक पत्र के आधार पर पुलिस ने कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया। दूसरी ओर, छात्रा की मां की शिकायत पर कटारे के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया है। पीड़िता भी अब जेल से बाहर आ चुकी है।