भोपाल

स्वाति मालीवाल पर असमंजस में कांग्रेस, प्रियंका गांधी के रुख के बाद सांसद अशोक सिंह का बड़ा बयान

Swati Maliwal Priyanka Gandhi Congress Rajya Sabha MP Ashok Singh प्रियंका गांधी ने तीन दिन पहले स्वाति मालीवाल का समर्थन किया था लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। कांग्रेस के रुख में यह बदलाव तब आया जब सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी सहित अन्य आप नेता स्वाति मालीवाल के विरोध में खुलकर सामने आ गए।

2 min read
May 19, 2024
Swati Maliwal Priyanka Gandhi Congress Rajya Sabha MP Ashok Singh

Swati Maliwal Priyanka Gandhi Congress Rajya Sabha MP Ashok Singh -देशभर में इन दिनों आप नेता और पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला छाया हुआ है। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार किया गया तो आप नेताओं ने रविवार को दिल्ली में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। महिला नेता से मारपीट के इस मामले में कांग्रेस असमंजस में दिखाई दे रही है। इस संबंध में अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जहां शुरुआत में स्वाति मालीवाल के प्रति हमदर्दी दिखाई थी वहीं कांग्रेस का रुख अब बदला दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद अशोक सिंह ने इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर ​दिया।

अशोक सिंह से ग्वालियर में स्वाति मालीवाल मामले में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया— अभी जांच चल रही है, कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। अशोक सिंह के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि अब कांग्रेस इस मामले में स्वाति मालीवाल के समर्थन से पीछे हट रही है।

प्रियंका गांधी ने तीन दिन पहले स्वाति मालीवाल का समर्थन किया था लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। कांग्रेस के रुख में यह बदलाव तब आया जब सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी सहित अन्य आप नेता स्वाति मालीवाल के विरोध में खुलकर सामने आ गए। पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद तो हालात पूरी तरह बदल गए। सीएम अरविंद केजरीवाल न केवल इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं बल्कि दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव भी लड रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस सांसद अशोक सिंह ने अपने बयान में जांच का हवाला देते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस मामले में अब जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने अन्य सवालों पर जरा टालमटोली नहीं की। ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह के सुप्रीम कोर्ट जाने पर उन्होंने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ संभव है। हम लगातार यह बात कहते रहे हैं। अशोक सिंह ने न केवल दिग्विजय सिंह का समर्थन किया बल्कि ईवीएम बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव करने की भी मांग की। ईवीएम को लेकर अशोक सिंह ने कहा कि हम 2013 से ही इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर