भोपाल

किडनी में हो रही है समस्या तो जरूर पहचानें ये लक्षण, देर होने पर बढ़ सकती है समस्या

किडनी में हो रही है समस्या तो जरूर पहचानें ये लक्षण, देर होने पर बढ़ सकती है समस्या
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 6:37 PM IST
kidney
kidney disease

भोपाल। किडनी हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है। यह खून को साफ करके हानिकारक पदार्थों को मूत्रमार्ग से बाहर निकालने का काम करती है। साथ ही ब्लड में से न्यूट्रिएंट को बैलेंस रखने का काम भी करती है लेकिन यदि किडनी की कार्यक्षमता में कमी आ जाए तो इससे शरीर में टॉक्सिंस का लेवल बढ़ जाएगा, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाएंगी। शहर के डॉ शैलेंन्द्र दुबे बताते हैं कि हमारे शरीर के आंतरिक अंगों में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो शरीर हमें संकेत देने लगता है। ऐसे ही किडनी समस्या में भी शरीर में कुछ खास तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं, जो इस बात का इशारा करते हैं कि किडनी के स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेत....

शरीर में खुजली होना

किडनी खून में से अशुद्धियों को बाहर निकालने का काम करती है। साथ ही सर्कुलेटरी सिस्टम में मिनरल्स और न्यूट्रिएंट को बैलेंस रखने का काम भी करती है। जब यह बैलेंस गड़बड़ा जाता है तो इसका प्रभाव त्वचा पर पड़ता है और अशुद्धियों के बढऩे से लाल चकत्ते और खुजली की समस्या होने लगती है। यदि आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो किडनी रोग हो सकता है।

मुंह का स्वाद खराब होना

किडनी के सुचारू रूप से काम नहीं करने से खून में टॉक्सिंस की मात्रा बढऩे लगती है। इस वजह से मुंह का स्वाद भी खराब होने लगता है। साथ ही सांसों से भी दुर्गंध आने लगती है। इसके अलावा शरीर में हानिकारक पदार्थों के बढऩे से उल्टी आना या फिर उबकाई आने की समस्या भी हो सकती है। इससे खाने में अरुचि भी पैदा होगी। इसलिए इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज न करें और चिकित्सक से संपर्क कर किडनी संबंधी उचित जांच करवाएं।

पैरों और कमर में दद

यदि आप लंबे समय से पैरों में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो किडनी संबंधी रोगों का संकेत हो सकता है। साथ ही कमर में भी दर्द की समस्या रह सकती है। किडनी स्टोन की समस्या में रोगी कई तरह के दर्द से परेशान रहता है, जिसमें कमर के निचले हिस्से में दर्द होना आम है। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव होता है और पैरों में दर्द होता है। इसके अलावा किडनी की समस्या से ब्लैडर इंफेक्शन भी हो सकता है। कई बार किडनी या लिवर में सिस्ट की समस्या भी हो सकती है।

शरीर में सूजन आना

किडनी का एक अन्य काम बॉडी में से अतिरिक्त पदार्थों को बाहर निकालना भी होता है। यदि किडनी सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है तो बॉडी मे फ्लुइड एकत्रित होने लगेगा जैसे मुंह, एड़ी, पैरों, हाथों आदि में। इस तरह तरल पदार्थों के जमाव के कारण शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए शरीर में मिलने वाले ऐसे संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। इस तरह के लक्षण किडनी में संक्रमण का कारण हो सकते हैं।

Published on: