भोपाल

MP Weather : फिर गिरेगा तापमान लौटेगी ठंड, 14 फरवरी को सक्रिय हो रहा नया सिस्टम

शनिवार से हवा रुख उत्तर दिशा की ओर से शुरु होने के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने लगा है।

2 min read
MP Weather : फिर गिरेगा तापमान लौटेगी ठंड, 14 फरवरी को सक्रिय हो रहा नया सिस्टम

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से मध्य प्रदेश के मौसम बदलना शुरु हो गया है। शनिवार से हवा रुख उत्तर दिशा की ओर से शुरु होने के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने लगा है।शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज हुआ। हालांकि, इसके अलावा सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। वहीं, 14 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आर हा है, जिससे हल्के बादल छाएंगे और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी रविवार और 13 फरवरी सोमवार को दिन-रात गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा और हल्की ठंड का दौर फिर से लौटेगा, इसका प्रदेश के सभी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। फरवरी के आखिरी हफ्ते से मप्र में गर्मी दस्तक दे सकती है। मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बन जाएंगे। आमतौर पर मप्र में तेज गर्मी 15 मार्च से शुरू होती है, जो 10 जून तक चलती है। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं।


सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने लगेगा। तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी बढ़ जाएगा। सर्द हवाएं चलने के कारण वातावरण में फिर से सर्दी लौटेगी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के उत्तर भारत से गुजरने पर सोमवार से तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होगी।


पिछले 24 घंटे का हाल

- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के साथ धार, गुना, खंडवा, राजगढ़, रतलाम, दमोह, मंडला, सागर, सतना, उमरिया में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी है।
- दमोह, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम में रात में पारा 13 से 15 डिग्री के बीच चल रहा है।
- शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
- पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
- शनिवार को न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी बढ़े एवं शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
- न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग में सामान्य से काफी अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहे।

Published on:
12 Feb 2023 03:50 pm
Also Read
View All