भोपाल

क्रिकेटर को बंधक बनाकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

क्रिकेटर को बंधक बनाकर अड़ीबाज, मारपीट कर मोबाईल और रुपए छीनने वाली महिला और उसके साथियों को ऐशबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपए का माल बरामद किया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 11:31 AM IST
The accused who took the cricketer hostage and looted mobile and cash were arrested and presented in the court.
The accused who took the cricketer hostage and looted mobile and cash were arrested and presented in the court.

ऐशबाग पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार का माल किया बरामद

भोपाल. क्रिकेटर को बंधक बनाकर अड़ीबाज, मारपीट कर मोबाईल और रुपए छीनने वाली महिला और उसके साथियों को ऐशबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपए का माल बरामद किया है।

ऐशबाग पुलिस ने बताया कि कर्मवीर नगर निजमुद्दीन कालोनी में रहने वाले अमित कुमार शर्मा 23 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 20 अक्टूबर को मेरी दोस्त आरोपी खुशी की नाबालिक सहेली ने मोबाईल से फोन कर खुशी की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग बुलाया। मैं अपने दोस्त आशीष कुमार के साथ बातए स्थान पर पहुंचा तो वहां पहले से तीन लड़के मौजूद थे। तीनों खुशी से मिलने की बात को लेकर मुझसे गाली-गलौच करने लगे। मैंने मना किया तो खुशी के साथ तीनों लड़कों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मोबाइल, नकदी छीना, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए

आरोपियों ने एटीएम से 4500, 2000 निकाले और 1800 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। मेरे पास मौजूद 15 हजार रुपए नकदी और आशीष के पास रखे 5300 रुपए सहित मोबाईल आई फोन 15 प्लस, रियल मी 11 प्रो प्लस और आशीष का मोबाईल रियलमी सी 21 छीन लिए। इसके बाद आरोपी ओला से हमें घूमते रहे। बाद में कॅरियर कालेज ग्राउंड के सामने छोड़कर ओला से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी खुशी उर्फ खुशबू देवी वर्मा 22 साल निवासी रीवा, हाल मुकाम ऐशबाग को को गिरफ्तार किया। खुशी ने अपने दोस्त मोह. कैफ, आरिष खान और दो नाबालिबग लड़की और लड़के के साथ अमित कुमार और उसके दोस्त आशीष का अपहरण कर उससे अड़ीबाजी और मारपीट कर मोबाईल और रुपए चोरी करना बताया। पुलिस ने खुशी की निशानदेही पर आरोपी मोह. कैफ 18 वर्ष, इन्द्रा नगर, आरिष खान 19 वर्ष काजी कैम्प सहित दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर कोर्ट में पेश किया।

Updated on:
28 Oct 2024, 11:31 AM IST
Published on: