- ओवर ब्रिज के निर्माण में रास्ता बंद, पचास हजार वाहनों की आवाजाही अंडरब्रिज के भरोसेएक ओर शहर में बेहतर कनेक्टिविटी और लोकल ट्रांसपोर्ट बेहतर करने मेट्रो से लेकर सीएनजी वाहन चलाने की तैयारी है तो वहीं दूसरी ओर निशातपुरा और करोद क्षेत्र में आवाजाही के रास्ते कम पड़ गए।
भोपाल. एक ओर शहर में बेहतर कनेक्टिविटी और लोकल ट्रांसपोर्ट बेहतर करने मेट्रो से लेकर सीएनजी वाहन चलाने की तैयारी है तो वहीं दूसरी ओर निशातपुरा और करोद क्षेत्र में आवाजाही के रास्ते कम पड़ गए। यहां ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। जिसके कारण पूरा ट्रैफिक अंडरब्रिज के भरोसे है। बरसात के दौरान इसमें पानी भरने से हर साल यह बंद हो जाता है। जिसके कारण ट्रैफिक भी रूक जाएगा।शहर ओवर ब्रिज इस हिस्से में बन रहा है। पिछले साल इसकी शुरुआत हुई थी। यहां दो फाटक पहले बंद हो चुके हैं।
पच्चीस करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से बह्यन रहे ओवर ब्रिज के भूमिपूजन 17 जनवरी को हुआ था। सात माह में पीडब्ल्यूडी ने अधिकांश स्पान ही खडे नहीं किए, बल्कि कुछ हिस्से में छत भी डल चुकी है। 840 मीटर लबा ब्रिज निर्माण 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रास्ता वैकल्पिक मार्ग
हमने काम के दौरान रास्ता बंद भी किया है और मुख्य काम होने पर रास्ता वैकल्पिक मार्ग के लिए खोलते भी रहे हैं। इसका लाभ यह मिला कि काम रुका नहीं है। दूसरे साइड के स्पॉन $खड़े करने के दौरान सड़क बंद होने से समस्या तो खड़ी हो गई थी। स्थानीय लोगों के लिए वैकाल्पिक मार्ग खोला है।
जावेद शकील, ईई, पीडब्ल्यूडी
बरसात के दौरान यहां भर जाता है पानी
निशातपुरा क्षेत्र में आ सकती है दिक्कत