भोपाल

सुबह घर से निकली महिला का खदान में मिला शव, कलेक्टर ने खदान खाली करने के दिए निर्देश

सुबह घर से निकली महिला का खदान में मिला शव, कलेक्टर ने खदान खाली करने के दिए निर्देश

less than 1 minute read
Jul 30, 2024
Collector gave instructions to vacate the mine

हुजूर नजूल क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक अधिकार खदान का पानी खाली कराने देर रात तक कवायद करते रहे

भोपाल. बिलखिरिया क्षेत्र में रहने वाले वाली वृद्धा का शव खदान में मिल। वृद्धा सोमवार सुबह करीब 5 बजे शौच का बोलकर घर से निकली थी। 9 बजे तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। बुजुर्ग के नहीं मिलने पर रिश्तेदार शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे।

बिलखिरिया पुलिस ने बताया कि जिया बाई पति राम सिंह 73 साल की थीं और कान्हासैंया में रहती थी। उनके बेटे भंवरलाल ने बताया कि सोमवार सुबह 5 बजे मां शौच के लिए जाने का बोलकर घर से निकली थीं। सुबह 9 बजे तक नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की। सुबह 11 बजे करीब थाना बिलखिरिया में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। वहां से पुलिस तलाश के लिए साथ रवाना हुई। खदान पर पहुंचे तो एक किनारे पर शव तैरता दिखा। जिसे पानी से निकालकर पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया।

कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल पर

हुजूर नजूल क्षेत्र के कान्हासैया खदान में वृद्धा का शव मिलने की सूचना पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे और तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने तालाब को खाली कराने के निर्देश दिए। साथ ही इस तरह की खदानों को फेंसिंग कराने या खाली कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस तरह की दुर्घटना न हो। कलेक्टर के निर्देश के बाद हुजूर नजूल क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक अधिकार देर रात तक खदान का पानी खाली कराने के लिए कवायद करते रहे।

Published on:
30 Jul 2024 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर