भोपाल

मध्यप्रदेश की इन टॉप-5 यूनिवर्सिटीज में एडमीशन लेने के बाद सुनहरे भविष्य की ओर तेजी से बढ़ते हैं कदम…

तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको मध्यप्रदेश की उन 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में बता रहे हैं जिनमें एडमीशन के लिए स्टूडेंट्स में होड़ लगी रहती है।

2 min read
Feb 05, 2024

1. इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Indore) न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश का एक जाना माना संस्थान है। भारत सरकार द्वारा स्थापित इस संस्थान में हर साल लाखों स्टूडेंट्स एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए देश के कोने कोने से आते हैं। जिनमें कुछ स्टूडेट्स का ही सिलेक्शन हो पाता है। IIT इंदौर में एडमीशन के लिए जेईई एडवांस्ड की परीक्षा क्लियर करनी होती है।
यहां जानें कितनी है फीस- IIT इंदौर की अगर एख साल की फीस की बात करें तो वो लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए है। फीस से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह है आधिकारिक वेबसाइट

2. MANIT, भोपाल
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,भोपाल से भी छात्र बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर जेईई एडवांस्ड-जेईई मेन अच्छा स्कोर हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही एडमिशन मिल पाता है। यहां की एक साल की फीस 71 हजार रुपए है। पढ़ाई के बाद छात्रों को आसानी से 15-20 लाख रुपए का प्लेसमेंट मिल जाता है।

यह है आधिकारिक वेबसाइट

3. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV) जबलपुर, मध्य प्रदेश का एक प्रमुख कृषि विश्वविद्यालय है। इसमें कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान, और विकास को बढ़ावा दिया जाता है, यहां कृषि से जुड़े कई अलग अलग कोर्स भी मौजूद है।

यह है आधिकारिक वेबसाइट

4. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल, मध्य प्रदेश का एक प्रमुख टेक्निकल विश्वविद्यालय है जो विभिन्न इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में शिक्षा करता है। यहां उच्च शिक्षा के साथ-साथ खोज के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान किया जाता है।

यह है आधिकारिक वेबसाइट

5. श्री गुरु गोविंद सिंहजी
श्री गुरु गोविंद सिंहजी (SGSITS) इंदौर में स्थित है और एक विश्वविद्यालय स्तरीय टेक्निकल संस्थान है। यहां विभिन्न इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी शाखाओं में उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है और छात्रों को उच्च स्तरीय तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सशक्त बनने का अवसर देता है

यह है आधिकारिक वेबसाइट

कौनसा कॉलेज अधिक छात्रों को प्लेसमेंट प्रदान करता है?

यह जानने के लिए आपको अलग-अलग कॉलेजों की प्लेसमेंट रिकॉर्ड्स की जांच करनी चाहिए। आप विभिन्न कॉलेजों की वेबसाइट और प्लेसमेंट सेल के संपर्क में आकर इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अन्य छात्रों और पूर्व छात्रों से भी बातचीत करके उनके अनुभवों को जान सकते हैं। यह आपको एक अच्छी धारणा देगा कि कौनसा कॉलेज छात्रों को प्लेसमेंट में अधिक सहायता प्रदान करता है।

Updated on:
05 Feb 2024 12:03 pm
Published on:
05 Feb 2024 11:59 am
Also Read
View All