भोपाल

भोपाल के इस परिवार ने अपनी बेटी का नाम रखा ‘प्रज्ञा’, प्रचार के दौरान साध्वी ने किया नामकरण संस्कार

भोपाल के इस परिवार ने अपनी बेटी का नाम रखा 'प्रज्ञा', प्रचार के दौरान साध्वी ने किया नामकरण संस्कार

less than 1 minute read
Apr 28, 2019

भोपाल. बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह अब चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लग गई हैं। प्रचार के दौरान वो लोगों से मिल रही हैं, उनसे बात कर रही हैं। साथ ही उन्हें यह जताने की कोशिश भी कर रही हैं कि हम आपके बीच के हैं। शनिवार के दिन साध्वी प्रज्ञा भोपाल के चौक बाजार एरिया में प्रचार के लिए गई थीं।

वहीं, एक फैमिली ने उनसे अपनी बच्ची का नामकरण करवाया। उस बच्ची का परिवार वालों ने प्रज्ञा नाम रखा है। प्रचार के दौरान साध्वी ने प्रज्ञा को अफने गोद में ली और तिलक लगाकर उसका नामकरण संस्कार किया। साथ ही कहा कि इस बच्ची का नाम प्रज्ञा है। वहीं, परिवार के सदस्यों ने पीछे से आवाज दी कि प्रज्ञा डागा।


यह परिवार भोपाल के चौक बाजार में रहता है। इलाके में इसकी पहचान डागा परिवार के नाम से है। साध्वी भी शनिवार के दिन इस इलाके में प्रचार के लिए गई थीं।

गौरतलब हैं कि साध्वी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह हैं। साध्वी यहां हिंदू आतंकवाद के नाम पर दिग्विजय को घेर रही हैं। इसके साथ ही पार्टी भी साध्वी के बचाव में है। वहीं अपनी विवादित बयानों को लेकर भी साध्वी चर्चा में हैं।

उनके द्वारा हेमंत करकरे पर दिए गए बयान के विरुद्ध करकरके के पूर्व सहयोगी रियाज देशमुख भी भोपाल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि साध्वी ने शहीदों का अपमान किया है। हेमंत करकरे मेरे गुरु रहे हैं।

Published on:
28 Apr 2019 04:21 pm
Also Read
View All