पूरा एमपी तर लेकिन ये तीन जिले अब भी सूखे

पूरे प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदेश के तीन जिले बालाघाट, अनूपपुर और रीवा अभी भी प्यासे हैं। इन तीन जिलों में अभी तक सामान्य बारिश भी नही हुई है, जबकि प्रदेश के 31 जिलों में सामान्य से 20 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

less than 1 minute read
Aug 13, 2016
monsoon


भोपाल.
पूरे प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदेश के तीन जिले बालाघाट, अनूपपुर और रीवा अभी भी प्यासे हैं। इन तीन जिलों में अभी तक सामान्य बारिश भी नही हुई है, जबकि प्रदेश के 31 जिलों में सामान्य से 20 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं 18 जिले एेसे हैं जहां अब तक सामान्य बारिश हुई है।



मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, नीमच, सतना, खंडवा, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, रतलाम, सिंगरौली और उज्जैन एेसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से बीस प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।



वहीं टीकमगढ़, इन्दौर, शहडोल, उमरिया, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, कटनी, श्योपुरकला, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, डिण्डोरी, आगर मालवा और मुरैना में सामान्य बारिश हुई है।


Published on:
13 Aug 2016 01:01 pm
Also Read
View All