
Bhopal news:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में सड़क और रेल विकास परियोजनाओं के चलते तीन बड़ी 220 केवी से 400 केवी क्षमता तक की तीन हाइटेंशन लाइन शिफ्ट होगी। इसका सबसे बड़ा लाभ उन मकानों, प्लॉट्स को मिलेगा, जिनपर ये लंबे समय से थी। इससे मकानों की ऊंचाई बढ़ाने या निर्माण की स्थिति नहीं बन रही थी। शहर ऐसे में 872 स्ट्रक्चर इनकी लाइनों की जद में हैं। में सड़क, बायपास की काफी बड़ी योजनाएं चल रही है। सड़क चौड़ीकरण कर उन्हें 6-लेन और 4 लेन किया जा रहा है।
मेट्रो रेल के साथ रेल विकास की योजनाएं भी है। इन्हीं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तेजी से विस्तार के बीच बिजली की एक्स्ट्रा हाइटेंशन लाइनों के निर्माण, उनके मार्गों में बदलाव पर काम किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे की विभिन्न विकास परियोजनाओं के आड़े आ रही मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की महत्वपूर्ण 220 केवी और 400 केवी लाइनों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि शहर के नए प्रोजेक्ट्स में सिविल इंफ्रा बेहतर होने के साथ बिजली का इंफ्रा भी मजबूत किया जा रहा है। इसमें पूरी तरह सहयोग कर रहा है।
132 केवी/220 केवी एक्स्ट्रा हाइटेंशन लाइन 15 फीट दूरी से भी प्रभावित कर देती है।
6.1 मीटर यानी 20 फीट दूरी हो छत से लाइन की
3.0 मीटर यानी 10 फीट दूरी हो घर के सामने की तरफ लाइन की
-अयोध्या बायपास और एयरपोर्ट रोड यानी एनएच-146 पर एयरपोर्ट सिंधी चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक अयोध्या बायपास को 6-लेन बनाने का प्रस्ताव है। इसके चलते 220 केवी भोपाल लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।
-रत्नागिरी तिराहा से मोरीकोडी मार्ग एनएच-146 के इस हिस्से को 4-लेन बनाने के कारण 220 केवी आदमपुर-होशंगाबाद/भोपाल-मंडीदीप लाइन और 400 केवी भोपाल-इटारसी लाइन के टावर के लोकेशन बदले जाएंगे।
-संदलपुर-बुधनी-बड़ी सड़क निर्माण के कारण 220 केवी होशंगाबाद-आदमपुर/मंडीदीप लाइन व 400 केवी. इटारसी-भोपाल रेलवे को बिजली आपूर्ति के लिए भी नया निर्माण होगा।
-इसके अलावा गुना से जुड़ी भोपाल लाइन को 25 मेगावाट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तय किया जा रहा है। इससे बडी लाइनों की संख्या बढ़ेगी। आपूर्ति बेहतर होगी।