भोपाल

बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं शुरु होगी नए गन लाइसेंस की प्रक्रिया

कोरोना पहली लहर के बाद आवेदनों की संख्या में कमी आई, फिर से शुरु हुआ काम.....
less than 1 minute read
Jul 26, 2021
vaccination_certificate.png
vaccination certificate

भोपाल। आप नया गन लाइसेंस बनवाने जा रहे हैं तो पहले वैक्सीन लगवा लें, नहीं तो गन लाइसेंस नहीं बनेगा। एडीएम दिलीप यादव ने इस संबंध में शस्त्र शाखा के कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के नए गन लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू नहीं करें। जिसको देखते हुए अब नए गन लाइसेंस बनवाने वाले वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट पेश कर रहे हैं।

बता दें कि वर्तमान में गन लाइसेंस के रिन्यूवल का काम चल रहा है। जिसके लिए कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट नहीं मांगा जा रहा है। सिर्फ नए गन लाइसेंस और ट्रांसफर वाले लाइसेंस को लेकर ही सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है। इस बारे में दिलीप कुमार यादव, एडीएम का कहना है कि कोरोना काल में दो माह तक शस्त्र शाखा बंद रही। अब फिर से आवेदन आना शुरू हुए हैं। जिनको पूरी जांच और पड़ताल के बाद की आगे बढ़ाया जाता है।

बता दें कि कोरोना पहली लहर के बाद आवेदनों की संख्या में कमी आई। नवंबर के बाद आवेदन बढऩे शुरू हुए लेकिन दूसरी लहर में फिर से दो माह के लिए शस्त्र शाखा बंद कर दी। अनलॉक के बाद अब शस्त्र का बाजार बढ़ रहा है। इस दौरान अपराध में फंसने, अवैध शिकार करते पकड़े जाने के बाद कई लाइसेंस को पुलिस की अनुसंशा के बाद निरस्त भी किया जाता है। जिले में सरकारी और निजी मिलाकर करीब साढ़े नौ हजार शस्त्र हैं।

Published on:
26 Jul 2021 01:37 pm