भोपाल

Today Gold Silver Rate: चांदी 800 रुपये महंगी, सोने की महंगाई बरकरार

Today Gold Silver Rate: सर्राफा बाजार के अनुसार वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की (शेयरों की बड़ी संख्या में खरीददारी ) लिवाली बढ़ने से भोपाल सर्राफा बाजार में सोने की बढ़त
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 2:25 PM IST
Feature image

भोपाल। वैश्विक स्तर पर जबदस्त तेजी के बाद चांदी की मांग बढ़ने से भोपाल सोमावर को चांदी 800 रुपए की छलांग लगाकर 50 हजार एक सौ रुपये प्रति किलो पहुंच गया। वहीं सोने के भाव में कोई परिवर्तन है। 24 कैरेट सोना 39 हजारा 4 सौ 80 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर है। सर्राफा बाजार में अभी सोने की मांग कम है। यही वजह है कि सोने का भाव कुछ दिनों से स्थिर बना है लेकिन चांदी में लगातार करीब 200 रुपये की बढ़त देखी जा रही।

भोपाल सर्राफा बाजार

भोपाल सर्राफा बाजार के अनुसार वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ( शेयरों की बड़ी संख्या में खरीददारी ) लिवाली बढ़ने से भोपाल सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बदलाव देख गया। सोना पुराने रेट पर स्थिर बना है।

26 अगस्त को सोना ( gold rate ) 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 39,480 रुपये और 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम
सोना 37,600 रुपये रहा। चांदी 800 रुपये तेजी के बाद आज 50,100 रुपये प्रति किलो पहुंचा।

एक्सपर्ट की सलाह

सर्राफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव (Silver Price) में कमी की संभावना है। हालांकि आज 26 अगस्त को तेजी रहेगी या मंदी इस पर एक्सपर्ट की राय अलग-अलग है। एक्सपर्ट की माने तो अभी सोना-चांदी के भाव में ज्यादा अंतर नहीं आने वाला। हालांकि दिपावली तक सोना 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।

पहले से बदलाव देख गया

वहीं 25 अगस्त को सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम में करीब 200 रुपये की बढ़त दर्ज हुई थी। जबकि चांदी की कीमत में 200 रुपये प्रति किलो. की बढ़ोत्तरी हुई थी। भोपाल सर्राफा बाजार के अनुसार वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की (शेयरों की बड़ी संख्या में खरीददारी ) लिवाली बढ़ने से भोपाल सर्राफा बाजार में सोने की बढ़त में बदलाव देख गया।

Published on: