ज्योतिष में सूर्य आत्मा का पर्याय...
भोपाल। आज 2019 वर्ष के मार्च का 31वां दिन यानि रविवार का दिन है। इस दिन के कारक देव सूर्यदेव कहलाते हैं। ज्योतिष में सूर्य आत्मा का पर्याय कहलाता है। वहीं यह जातक की प्रसिद्धि और समाज में उसके मान का ग्रह माना गया है। वहीं इसका रत्न माणिक्य माना गया है। वहीं सूर्य अन्य ग्रहों के समान वक्री चाल नहीं चलता है।
आज का दिन:
एकादशी तिथि के साथ श्रवण नक्षत्र के योग में दिन की शुरुआत होगी। दिन सिद्ध नाम के शुभ योग से शुरू होगा। जो शाम 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद साध्य नाम का शुभ योग शुरू होगा। इस तरह पूरे दिन शुभ योग बने रहेंगे।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है। प्रचलित मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है।
सूर्य के अन्य ग्रहों से संबंध:
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है। वहीं सूर्य बुध से योग कर बुधादित्य योग का निर्माण करता है।
सूर्य का कुंडली पर प्रभाव...
कुंडली में बलवान सूर्य जातक को लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित सूर्य जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।
सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
1. मेष राशिफल / Today arieshoroscope :
आज का दिन यादगार रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे।
2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगा। अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ायेंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
आज रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग होटल के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक से मुनाफा मिल सकता है । आपको अपनी मनचाही कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । विचारों में सकारात्मकता लायें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।
5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
आज पैसों के मामलों में किसी से अनबन हो सकती है ।अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
आपको निवेश के मामलों में कोई अच्छी सलाह मिलेगी । कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
आज जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रुकावट आ सकती है। आज पैसों में हेर-फेर हो सकता है । किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
करियर के मामले में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है । आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है । पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं । आपका काम समय पर पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है । दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। आपका पैसा कहीं अटकने की संभावना है । बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
नौकरी के क्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलेगी। कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपको बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
आज ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप अपने काम को अच्छी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।
अंक 01-
जनविरोध को अपने पक्ष में कर लगेंगे। जमीनों के कामकाज में तेजी आएगी।
अंक 02-
विषम परिस्थिति में सीमित लाभकारी योजनाओं से फायदा लेने की कोशिश करें।
अंक 03-
शरीर में आलस्य व थकान का अनुभव होगा। अस्थाई साझेदारी में अवसरों को भुनाने का प्रयास करें।
अंक 04-
कामकाज समय पर नहीं हो पाएंगे। मन दुखी रहेगा।
अंक 05-
अस्थिरता के माहौल के बीच कामकाज नहीं हो पाएंगे।
अंक 06-
युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चोट लगने की संभावनाएं बनती है।
अंक 07-
कार्य के दौरान उच्चाटन का भाव पैदा होगा व मन नहीं लगेगा।
अंक 08-
कई जगहों पर कठोर रुख अपनाना होगा। मन में असमंजस्य रहेगा।
अंक 09-
कार्यों को सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा। वाहन संभल कर चलाएं।