भोपाल

Mohan Yadav Oath Ceremony: थोड़ी देर में पहुंचेंगे मोदी-शाह और नड्डा, इन रास्तों से जाने से बचें

प्रदेश सरकार के नए मुखिया मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में हो रहा है। इसमें शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक वीवीआईपी भोपाल पहुंच रहे हैं।
2 min read
Dec 13, 2023
bhopal-city.png
आज दोपहर तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी।

प्रदेश सरकार के नए मुखिया मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में हो रहा है। इसमें शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक वीवीआईपी भोपाल पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए अनेक रास्तों को प्रतिबंधित किया है जबकि अनेक रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है। वीआईपी गेस्ट सेक्टर में केवल विशेष अनुमति प्राप्त लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

लिली टाकीज़ चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, रोशनपुरा चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर, पॉलिटेक्निक चौराहे से लाल परेड मैदान की ओर, बाणगंगा चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, कोर्ट चौराहे से लाल परेड मैदान की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

गाडिय़ों की पार्किंग: वीआइपी (विधायक) कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीआइपी वाहनों की पार्किग एमवीएम कॉलेज मैदान,एमएलए रेस्ट हाउस और जेल मुख्यालय की जाएंगी।

स्टेट हैंगर से लाल परेड तक उड़ा हेलीकॉप्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वीआइपी बुधवार को स्टेट हैंगर पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। यहां से लाल परेड मैदान तक उन्हें सेना के हेलीकॉह्रश्वटर से ले जाया जाएगा। मंगलवार को हेलीकॉह्रश्वटर ने उड़ान भरकर फाइनल रिहर्सल की। वापसी के दौरान भी वीवीआइपी को हवाई मार्ग से वापस स्टेट हैंगर लाया जाएगा।

नये शहर जाने के लिए

रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज , टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले वाहन अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चौराहा ,डीबी मॉल, प्रेस कॉ्ह्रश्वलेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए जा सकेंगे।

पुराना शहर जाने के लिए

भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर, बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कॉ्ह्रश्वलेक्स, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

ग्वालियर, गुना से राजगढ़- ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता अपने वाहन लालघाटी चौराहा से वीआइपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा होकर टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेंगे। इंदौर, उज्जैन, देवास से सीहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता लालघाटी चौराहा से वीआइपी रोड, होकर टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेंगे।

काफिले में 50 से ज्यादा गाडिय़ां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य वीआईपी को स्टेट हैंगर से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए सेना के हेलीकॉह्रश्वटर का इस्तेमाल किया जाएगा। आपात स्थिति में वीआईपी कारकेट के लिए 50 वाहनों को रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा फायर फाइटर एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

पीएम मोदी होंगे समारोह में शामिल

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के निर्देशन में एसपीजी और आइपीएस अफसरों की टीम ने सुरक्षा की रिहर्सल कर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में सुरक्षा की जिम्मेदारी 23 आइपीएस सहित 600 पुलिस जवान संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल को अलग अलग सेक्टर में बांटा गया है। जनता और वीआइपी मेहमानों के आने जाने व बैठने का इंतजाम तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

Updated on:
13 Dec 2023 08:20 am
Published on:
13 Dec 2023 08:19 am