Traffic Diversion In Bhopal : शहर में अलग - अलग स्थानों से दो अलग - अलग समूह जुलूस निकलेंगे। इसे लेकर शहर का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
Traffic Diversion In Bhopal :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। शहर में जगह जगह धार्मिक आयोजन चल रहे हैं, साथ ही कई स्थानों पर भंडारे आयोजित कर धर्मावलंबियों को भोजन प्रसादी खिलाने का प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर शहर में अलग - अलग स्थानों से दो अलग - अलग समूह जुलूस भी निकलेंगे। निकलने वाले दोनों जुलूसों को लेकर शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
खासतौर पर पुराने शहर में शाम 4 बजे से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। यातायात पुलिस ने दो प्रमुख जुलूस मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किए हैं। इस प्लान के तहत शहर के कई रूट बंद करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में आम राहगीरों से अपील की गई है कि, अगर ट्रैफिक व्यवधान से बचना चाहते हैं तो यात्रा शुरु करने से पहले अपने गनतव्य तक पहुंच का मार्ग पहले ही निर्धारित कर लें, ताकि ट्रैफिक जाम में फंसने की परेशानी से बच सकें।
यातायात पुलिस भोपाल की ओर से शहर में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि, वे लालघाटी और वीआईपी रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम में फंसने से खुद को बचा जा सके।
पहला जुलूस: शहर के तलैया इलाके से शुरू होकर ये जुलूस बुधवारा चौराहा, इतवारा, आजाद मार्केट, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड से हमीदिया रोड होते हुए भोपाल टॉकीज के रास्ते सिंधी कॉलोनी तक जाएगा।
दूसरा जुलूस: शहर में स्थित ओम अग्रवाल धर्मशाला के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू होकर छोला रोड, गणेश मंदिर, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, काजी कैंप होते हुए ये जुलूस भी सिंधी कॉलोनी चौराहे पर पहुंचेगा।
इस दौरान हलालपुर बस स्टैंड से चलने वाली बसें, नादरा बस स्टैंड तक नहीं जा जाएंगी। इन बसों को हलालपुर बस स्टैंड से ही संचालित किया जाएगा। यही नहीं, इसके अलावा नादरा बस स्टैंड मार्ग से विदिशा - बैरासिया मार्ग की बसें बेस्ट प्राइस तक सीमित रहेंगी। ऐसे में शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक संसाधनों से बेस्ट प्राइज तक पहुंचना होगा, इसके बाद ही आज आप आगे की यात्रा कर सकेंगे।
-भोपाल में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है।
-शहर के हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता।
-शहर के अलग - अलग स्थानों से दो अलग - अलग समूह जुलूस निकलेंगे, इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने ।
ये भी पढ़ें