भोपाल

सड़क के ‘हूटरबाजों’ की अब खैर नहीं, पुलिस ने छेड़ा प्रदेशव्यापी अभियान, कटेगा भारी चालान

Traffic Police Campaign : हूटरबाजों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा प्रदेशव्यापी अभियान, डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2025, 12:05 PM IST
Traffic Police Campaign

Traffic Police Campaign : मध्य प्रदेश में सड़क के 'हूटरबाजों' के खिलाफ पुलिस ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुयालय से पत्र जारी किया गया है। प्रदेशभर के एसपी को ऐसे वाहनों के खिलाफ सत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। खासतौर पर हूटरबाजों के खिलाफ विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने वाले चालकों के खिलाफ भारी चालानी कार्रवाई के साथ साथ वाहन जब्ती तक की जा सकती है।

आदेश में लिखा है कि, कुछ दिन पूर्व एक जिले के वीआइपी मूवमेंट के दौरान भी एक ऐसा अनाधिकृत वाहन पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ वीएनएएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। लिहाजा अपने जिले में ऐसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान 15 मार्च तक विशेष रूप से चलाया जाएगा।

इनपर पुलिस की पैनी नजर

रसूख का हूटर लगाकर घूमने वाले वाहन, लैश लाइट और गलत नंबर प्लेट प्लेट लगाकर घूमने वाले वाहनों को अभियान के दौरान विशेष रूप से चिन्हिंत किया जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर जानकारी भेजी जाएगी।

पत्रिका ने छेड़ाथा अभियान

रसूख के हूटरों के खिलाफ पत्रिका ने जनअभियान छेड़ा था। नेताओं से लेकर सड़कों पर खुलेआम दौड़ने वाली कई गाड़ियों के फोटो प्रकाशित कर बेनकाब किया था। कई पूर्व विधायक भी गाड़ी में हूटर लगाकर घूम रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

मामले को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी का कहना है कि, अवैध हूटर, लैश लाइट और गलत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है।

Updated on:
6 Mar 2025, 12:05 PM IST
Published on: