25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कंपनियों में होगी हजारों पदों पर भर्ती, इच्चुक उम्मीदवार यहां जानें सबकुछ

Government Job : ऊर्जा विभाग के अधीन 3 बिजली वितरण कंपनियां है। ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी। इन्हीं में भर्ती होगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2573 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Mar 2025, 9:59 AM IST

Government Job

Government Job :मध्य प्रदेश में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। प्रदेश की बिजली कंपनियां उनके रिक्त पड़े 2573 पदों की भर्ती करने जा रही हैं। इसके लिए 20 मार्च से 30 मार्च 2025 के बीच ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। करीब सवा लाख युवाओं ने आवेदन किया था। परीक्षार्थी एमपी ऑनलाइन से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

ऊर्जा विभाग के अधीन तीन बिजली वितरण कंपनियां है। ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में भर्ती होगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2573 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें- HDFC बैंक में बड़ा घोटाला, कर्मचारियों ने IPL में लगा दी खाताधारकों की जमापूंजी

तीन अलग अलग समय पर होगी परीक्षा

आपको बता दें कि, परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर में परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। 20 मार्च को लॉ असिस्टेंट, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए सुबह 9 से 11 बजे परीक्षा होगी। स्टोर असिस्टेंट, ड्रेसर, फायर मैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड के लिए दोपहर 1 से 3 बजे और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल प्लांट के लिए शाम 5 से 7 बजे के बीच परीक्षा होगी।