25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HDFC बैंक में बड़ा घोटाला, कर्मचारियों ने IPL में लगा दी खाताधारकों की जमापूंजी

HDFC Bank Fraud : एचडीएफसी बैंक में बड़े घोटाले से जुड़ा मामला सामने आया है। खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनक खातों से लाखों रुपए का घोटाला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Mar 2025, 3:23 PM IST

HDFC Bank Fraud

HDFC Bank Fraud :मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित एचडीएफसी बैंक में बड़े घोटाले से जुड़ा मामला सामने आया है। खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनक खातों से लाखों रुपए का घोटाला किया है। उनकी जमा पूंजी गबन कर उसे आईपीएल सट्टे में इस्तेमाल की है। बताया जा रहा है कि अब तक 6 से ज्यादा बैंक खाताधारकों ने अपने अपने खातों से हुए गबन की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, बैंक के कुछ कर्मचारियों ने फर्जी क्रेडिट कार्ड, एफडी, सेल्फ चेक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसे अलग-अलग माध्यमों से लाखों रूपए का गबन किया है।

आरोप है कि क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में ग्राहकों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। किसी ग्राहक की बैंक एफडी से रकम गायब है तो किसी के चेक और नकद जमा करने के बावजूद उनके खाते खाली पड़े हैं। यही नहीं, फर्जी क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहकों ने ठगी के आरोप लगाए हैं। गबन का शिकार ग्राहक अब अपने रुपए वापस पाने की आस में जिम्मेदारों के द्वार खटखटा रहे हैं। एक ग्राहक का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जब अपनी एफडी से पैसा निकालने का प्रयास किया तो पता चला कि एफडी में जमा 5 लाख की रकम पहले से ही गायब है।

यह भी पढ़ें- Cabinet Meeting Decision : मोहन कैबिनेट के अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

एचडीएफसी बैंक की बैतूल ब्रांच में एक के बाद एक कई ग्राहक शिकायत लेकर सामने आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों के रुपए कुछ बैंक कर्मी मिलकर आईपीएल सट्टेबाजी में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, ये महज आरोप हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पीड़ित ग्राहकों का कहना है कि, जब वे मामले की शिकायत करते गंज थाने पहुंचे तो उनकी किसी जिम्मेदार ने एक न सुनी। फिलहाल, इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई है, जहां से जांच कराकर कारर्वाई करने का आश्वासन मिला है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में RSS प्रमुख मोहन भागवत, विद्या भारती प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

कटघरें में बैंकिंग प्रणाली

बता दें कि, बैतूल की एचडीएफसी बैंक शाखा इस तरह की शिकायतों को लेकर अकसर विवादों में रहती है। लेकिन, आज तक उसके विरुद्ध कोई बड़ी जांच नहीं हो सकी है। बैंक ग्राहकों के साथ लगातार इस तरह की ठगी से बैंकिंग प्रणाली ही कटघरे में आ गई है।