18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाटूश्याम के 8 भक्तों की मौत से बैतूल में पसरा मातम, रो रोकर हुआ बुरा हाल

Mourning in Betul : बैतूल से परिजन कोटा के लिए रवाना हुए, ड्राइवर ने अचानक बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था, बस खाई में जा पलटी
2 min read
Google source verification
betul

बैतूल से परिजन कोटा के लिए रवाना हुए image patrika

Mourning in Betul : खाटूश्याम के 8 भक्तों की मौत से बैतूल में मातम पसर गया है। उनके साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। कराड़िया क्षेत्र के पास बैतूल के भक्तों से भरा वाहन खाई में गिर गया। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बैतूल में परिजन बिलखने लगे। कई लोग कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। पता चला है कि हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें कोटा में न्यू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉ नीलेश जैन ने बताया कि अधिकांश घायलों के सिर में गंभीर चोटें हैं। पता चला है कि कुछ परिवार भोपाल से बस से रवाना हुए थे।

हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार संभवत: चालक को झपकी लग गई जिससे वाहन बेकाबू हो गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसे में अरुणा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, वैष्णवी, कृष्णा, राजू और त्रिशा की मौत हुई। इनमें बस ड्राइवर भी शामिल है।

भोपाल से हुए थे बस में सवार

पता चला है कि ट्रैवलर वाहन से बैतूल के करीब दो दर्जन लोग खाटूश्याम जा रहे थे तभी रास्ते में राजस्थान में हादसा हो गया। 7 सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एक सवार की अस्पताल में मौत हुई। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

पूरी तरह चकनाचूर हुई बस

खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई सवार उसमें ही फंसे रह गए थे। मौके पर आसपास के लोग आए और उन्होंने वाहन का कांच तोड़कर सवारों को निकालकर अस्पताल भेजा।


रोते बिलखते भागे परिजन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर राजस्थान के कोटा में शनिवार सुबह हुआ सड़क हादसा बैतूल के कई परिवारों को कभी न भूलनेवाला जख्म दे गया है। हादसे में मृतकों के घरों पर सन्नाटा पसर गया है। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों के ये लोग भोपाल से बस से खाटूश्यामजी जा रहे थे। उनकी ट्रैवलर कोटा के कारिड़िया टोल के पास एक पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम घाट बिरोली और मीरपुर में आपाधापी मच गई। कई परिजन कोटा रवाना होने की तैयारी में लग गए। दुर्घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वाहन में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला।