18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैतूल-नागपुर-भोपाल हाइवे पर दो ट्रकों के बीच फंसी कार, अंदर बैठे थे 4 लोग

Car Accident: बरेठा घाट पर भीषण हादसा, कार के कांच तोड़कर चारों लोगों को निकाला गया बाहर, चारों घायलों को बैतूल रेफर किया गया ।
2 min read
Google source verification
car trapped between two trucks

car trapped between two trucks, घटनास्थल पर ट्रकों के बीच फंसी कार (Source-Patrika)

Betul Car Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल में बरेठा घाट पर शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। यहां बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे पर एक कार टक्कर के बाद दो ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। कार में चार लोग सवार थे, हादसे के बाद लोगों ने कार के कांच तोड़कर चारों लोगों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों को बैतूल रेफर किया गया है। दो ट्रकों के बीच फंसी कार के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दो ट्रकों के बीच फंसी कार

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बैतूल से शाहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेठा घाट पर कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए मोर्चा संभाला और कार के कांच तोड़कर अंदर फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी। वीडियो में कार दो ट्रकों के बीच बुरी तरह फंसी दिख रही है और कार दोनों ओर से पिचक चुकी है। कार सवार सभी चारों घायलों को बैतूल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम

इस हादसे के बाद बैतूल-नागपुर-भोपाल हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सूचारू रुप से शुरू कराने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रकों व उनके बीच फंसी कार को रोड से हटाकर साइड किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात शुरू हुआ। कार सवार चारों लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच कर रही है।