2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मां ने बुला लिया” बैतूल में अंतिम संस्कार के पहले बेटी ने भी दम तोड़ दिया

Daughter Dies Before Mother Funeral : मां की अंत्येष्टि में जा रही थी बेटी, सड़क हादसे में मौत, दोनों में था गहरा लगाव, बाइक के टायर में साड़ी का पल्लू फंसने से हुई दुर्घटना
2 min read
Google source verification
मां और बेटी में था गहरा लगाव

मां और बेटी में था गहरा लगाव- : Demo Pic फोटो सोर्स : AI Grok

Betul : संतान के मां के प्रति प्रेम की कई अनूठी दास्तानें हैं। एमपी में इसकी एक और मिसाल सामने आई। बैतूल में एक 60 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। खेड़ीसांवलीगढ़ के पास चलती बाइक के पिछले पहिए में महिला की साड़ी फंस गई जिससे वह सड़क पर गिर गई थीं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खास बात यह है कि वे अपनी मां की अंत्येष्टि में शामिल होने चिचोली जा रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मां बेटी में गहरा लगाव था। उन्होंने बच्ची को भी अपने पास बुला लिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इधर पुलिस घटना की जांच के लिए बुधवार को प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेगी।

पुलिस के मुताबिक मुलताई की शिवकांति के साथ यह हादसा हुआ। वे भगत सिंह वार्ड के अपने निवास से अपनी मां की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बाइक से चिचोली जा रही थीं। उनके बेटे भानुप्रताप बाइक चला रहे थे तभी खेड़ी गांव के पास दुर्घटना घट गई।

घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका

शिवकांति की साड़ी का पल्लू बाइक के टायर में फंस गया और इससे संतुलन बिगडऩे पर वह सड़क पर गिर गईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर चिचोली में सभी लोग उनका इंतजार कर रहे थे। हादसे की जानकारी लगते ही कई रिश्तेदार और परिजन उनकी सुध लेने भागे।

परिजनों ने कहा कि मां ने बेटी शिवकांति को भी अपने पास बुला लिया

जिला अस्पताल में उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चालू की गई। मां की अंत्येष्टि में जा रही बेटी शिवकांति की रास्ते में ही मौत होने से परिजनों का दुख और बढ़ गया। ग्रामीणों ने मां बेटी के गहरे लगाव की बात कही। परिजनों ने बताया कि खुद बुजुर्ग हो जाने के बाद शिवकांति अपनी मां का बहुत ख्याल रखती थी। मां भी अपनी बेटी के हालचाल लेती रहती थी। शिवकांति के परिजनों ने कहा कि मां ने बेटी को भी अपने पास बुला लिया।