Train Cancelled: इंडियन रेलवे ने भोपाल से छत्तीसगढ़ जाने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 14 नवंबर से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी, अगर आप भी इस रूट पर यात्रा की तैयारी कर चुके हैं, तो पहले यहां देखें Cancelled Train की पूरी लिस्ट...
Train Cancelled Bhopal to Chattisgarh: इंडियन रेलवे ने 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच भोपाल से छत्तीसगढ़ (Bhopal to Chhatisgarh) जाने वाली 12 ट्रेनें कैंसिल की हैं। ट्रैक मेंटनेंस (Track Maintenance) के चलते रेलवे ने इन ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कई ट्रेन इससे प्रभावित भी होंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत करकेली स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने 12 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।