भोपाल

Independence Day 2021- यह है स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम, सीएम भोपाल में, बाकी मंत्री जिलों में फहराएंगे तिरंगा

Independence Day 2021- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशभर में मनाया जाएगा आजादी का जश्न...।

3 min read
Aug 13, 2021

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम प्रदेश में जोश के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान भोपाल में झंडा फहराएंगे, वहीं सभी जिलों के मुख्यालयों पर मंत्री और कलेक्टर झंडा फहराएंगे। इस आयोजन में पुलिसकर्मियों, समेत स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। शुक्रवार को राजधानी समेत सभी जिलों में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।


भोपाल के लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को स्वतंत्रता दिवस की परेड होगी। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगा फहराएंगे। प्रदेश के करीब 110 पुलिस कर्मियों समेत 11 स्वतंत्रता सेनानी और 81 लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा।

इसके लिए शुक्रवार को सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें कई खामियों को दूर किया गया। पुलिस के बैंड आकर्षक धुनों को बजा रहे थे। प्रशासन के कई अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी करते हुए नजर आ रहे थे। बारिश से बचाव, समेत वाहनों के आने-जाने के रास्ते, समेत वीवीआईपी और आम जनता के बैठने के लिए व्यवस्था कर रहे थे। फुल ड्रेस रिहर्सल में डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, कमिश्नर कवींद्र कियावत, एडीजीपी ए साईं मनोहर, कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली मौजूद थे।

पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में कई पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। उनके शौर्य और जज्बे के लिए उन्हें मेडल दिेए जाएंगे। इनमें ऐसे पुलिसककर्मी और अधिकारी भी शामिल होंगे जो कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में जुटे रहे।

नहीं होंगे बच्चों के कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार स्कूली बच्चों के रंगरंग कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। इस कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों को भी नहीं बुलाया गया है। बच्चों के कई कार्यक्रम स्कूल स्तर पर ही वर्चुअल तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। क्योंकि कोरोना के खतरे को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने से पहले सेनेटाइजर समेत सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी से मास्क पहनकर आने को कहा गया है।

स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान

इस आयजन में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्हें मुख्य आयोजन में बुलाने की जगह उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही 81 लोकतंत्र सैनानियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्हों शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

कौन कहां फहराएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने गृह क्षेत्र रीवा में झंडा फहराएंगे। इनके अलावा सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में झंडा फहराएंगे। इनमें यशोधरा राजे सिंधिया देवास, गोपाल भार्गव जबलपुर, तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, विजय शाह सतना, जगदीश देवड़ा उज्जैन, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अलीराजपुर बिसाहूलाल सिंह मंडला, महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मीना सिंह मांडवे सीधी, हरदीप सिंह डंग बालाघाट,भूपेंद्र सिंह सागर, बृजेंद्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, रामखेलावन पटेल शहडोल, कमल पटेल छिंदवाड़ा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, अरविंद भदौरिया रायसेन, विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, प्रभु राम चौधरी सीहोर, प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर, ओमप्रकाश सकलेचा सिवनी, उषा ठाकुर खंडवा, मोहन यादव राजगढ़, ओ पी एस भदौरिया रतलाम, भारत सिंह कुशवाहा मुरैना, इंदर सिंह परमार झाबुआ, सुरेश धाकड़ दतिया और उषा ठाकुर खंडवा में झंडा वंदन करेंगे।

यहां कलेक्टर करेंगे झंडावंदन

आगर मालवा, निवाड़ी, हरदा, खरगोन, नरसिंहपुर, कटनी, टीकमगढ़, धार, भिंड, सिंगरौली, डिंडोरी, बड़वानी, मंदसौर, शिवपुरी, बैतूल, पन्ना अशोक नगर, अनूपपुर, छतरपुर और नीमच में कलेक्टर झंडावंदन करेंगे।

Updated on:
13 Aug 2021 04:45 pm
Published on:
13 Aug 2021 04:16 pm
Also Read
View All