बैरासिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा...
भोपाल। राजधानी के बैरासिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक पलट गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक मवेशियों से भरा था। ट्रक ललितपुर से हैदराबाद जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक में 200 से अधिक बकरा-बकरी और भेड़ों को ट्रक से ले जाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही बैरासिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रहीें हैं।
चोरी का खुलासा, करोड़ो रूपए बरामद...
महानगरी एक्सप्रेस में चोरी का खुलासा हुआ है। सुलासे में डेढ करोड़ रूपए बरामद किए गए है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल अरूणा मोहन राव आज शाम 4 बजे भोपाल जीआरपी थाने में एक प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देंगी।
पुलिस अधिकारी का कुत्ता हुआ गायब
राजधानी भोपाल में एक पुलिस अधिकारी का कुत्ता गायब हो गया है। कुत्ता को ढूढ़ने में पुलिस नाकाम रहीं। कुत्ते के नहीं मिलने से पुलिस अधिकारी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हैं।