भोपाल

ट्विशा केस : समर्थ ने अपने हाथ से लगाई रस्सी की गठान, देखें सीन रिक्रिएशन का Live Video

Twisha Sharma Case : ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई टीम रिक्रिएशन कर रही है। समर्थ और गिरिबाला टीम के हर एक पहलु पर बारीकी से जांच कर रही है।

2 min read
सीन रिक्रिएशन के दौरान समर्थ ने अपने हाथ से बनाया फांसी का फंदा (Photo Source- Input)

Twisha Sharma Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला सोमवार को बेहद चौंका देने वाली स्थिति में आ गया है। सीबीआई की टीम पहले तो ट्विशा के 80 किलो के डमी पुतले को लेकर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। इसके बाद सबसे पहले ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को ठीक उस स्थान पर लेकर पहुंची, जहां से ट्विशा की लाश को समर्थ और उसकी मां गिरिबाला ने फांसी के फंदे से नीचे उतारा था। टीम सबसे पहले समर्थ को मौके पर लेकर पहुंची, क्योंकि पुलिस को दिए बयान के अनुसार समर्थ ने ही ट्विशा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा था। सीन रिक्रिएश कराने के दौरान समर्थ ने खुद अपने हाथ से फांसी के फंदे की गांठ बनाई और उसे खोलकर भी दिखाया, ताकि टीम के सामने स्पष्ट हो सके कि, आखिर उसने फांसी का फंदा खोला कैसे था।

इसके बाद टीम ने फंदे पर 80 किलोग्राम के डमी पुतले को लटकाया गया। इसके बाद समर्थ से सवाल किया गया कि, आखिर उसे ट्विशा की डेड बॉडी किस एंगल पर लटकी मिली थी। इसके बाद मौके पर गिरिबाला सिंह को भी बुला लिया गया। साथ ही, गिरीबाला से भी ठीक उसी तरह सवाल किए जा रहे हैं। क्योंकि, गिरिबाला ने अपने बयान में कहा है कि, उन्होंने ही ट्विशा के गले से फांसी के फंदे की गांठ खोली थी।

ये भी पढ़ें

एमपी में नौतपा के बीच ओले-बारिश का रेड अलर्ट, इस बार 5-7 दिन देरी से आ रहा मानसून

सीन रिक्रिएट कर रही CBI

सीबीआई टीम 6 अधिकारी गिरिबाला के घर के हर एक स्पाट का बारीकी से मुआयना कर रहे हैं। सीबीआई टीम हर एक तरीके से खासतौर पर ये जानने का प्रयास कर रही है कि, आखिर ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा गया और बाहर कैसे लाया गया? दरअसल, पति समर्थ ने पूछताछ में सीबीआई को बताया था कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

इससे पहले घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। घर को चारों ओर से बैरिकेडिंग की गई है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात है।

उस रात के हर पहलू पर हो रही बारीकी से जांच

सीबीआई ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति सर्मथ सिंह को वापस घर की उस जगह ले आई है, जहां ट्विशा कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली थी। इस दौरान ट्विशा की जिंदगी के आखिरी लम्हों में क्या - क्या हुआ था। हर उस सीन को रिक्रिएट किया जा रहा है, जो उस रात 09.40 बजे से 10.20 मिनट के बीच हुआ था।

80KG के पुतले से रिक्रिएशन

रिक्रिएशन के लिए सीबीआई टीम 80 किलोग्राम का डमी पुतला उस जगह पर फिर से लटकाया, जहां ट्विशा शर्मा ने बेल्ट के फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। इस दौरान टीम ने बारीकी से जाना कि, समर्थ ने अपने बयान में जो बताया वो घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खा रहा है या नहीं। साथ ही, गिरिबाला को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने अपनी बहु ट्विशा शर्मा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था।

ये भी पढ़ें

एमपी में आज से तबादलों का दौर शुरु, 15 जून तक अधिकारी-कर्मचारी होंगे इधर से उधर
Updated on:
01 Jun 2026 02:57 pm
Published on:
01 Jun 2026 02:38 pm
Also Read
View All