
Twisha Sharma death case- टि्वशा शर्मा केस में सोमवार को सीबीआई ने भोपाल की विशेष अदालत में चार्टशीट पेश कर दी। 636 पन्नों की चार्जशीट में जो आरोप लगाए हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। सीबीआई की चार्टशीट में टि्वशा शर्मा की ओर से आत्मघाती कदम बताया गया है। हालांकि चार्टशीट की पूरी जानकारी शाम तक आने की उम्मीद है।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चार्जशीट (चालान) पेश कर दी। इस मामले में टि्वशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चार्टशीट पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकील सीबीआई की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के अध्ययन में जुट गए हैं।
अब दोनों पक्षों के वकील दथ्यों के आधार पर क्रॉस वेरिफिकेशन कर अपना-अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेंगे। चार्टशीट में शामिल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2), 85 और 108 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को 33 साल की टि्वशा शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई थी। टि्वशा पूर्व मिस पुणे, मॉडल और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं।साथ ही सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर भी थी। ट्विशा के परिवार ने टि्वशा के वकील पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि नोएडा निवासी टि्वशा शर्मा की पहली मुलाकात 2024 में डेटिंग एप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 को विवाह कर लिया था।
इस मामले में पहले तो सब ठीक था, लेकिन यह मामला उस दिन चर्चाओं में आया जब 12 मई की रात को टि्वशा की सास और पति समर्थ सिंह टि्वशा को लेकर एम्स पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कटारा हिल्स पुलिस के मुताबिक टि्वशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मंगलवार रात 10 बजे फोन कर उनके संपर्क में थी।वो भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी। वो शुरुआत में खुश नजर आती थी, लेकिन जल्द ही उन्हें अपने ससुराल में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शादी के बाद वो मानसिक दबाव, अपमान और उत्पीड़न के बारे में बताती रहती थी। पिता नवनिधि शर्मा के मुताबिक घटना वाली रात को आधे घंटे तक अपनी बेटी से बात की थी। टि्वशा ने रात 10.05 बजे मां क फोन किया था और सारे हालात बताए थे। जैसे ही उनके पति कमरे में आए तो फोन कट गया। इसके बाद टि्वशा, उके समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को बार-बार फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया था। बाद में गिरीबाला सिंह ने टि्वशा के परिवार को फोन कर इतना ही कहा था कि वो नहीं रही।