डायल 100 ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो बच्चे घायल

बैरागढ़ में हरदेव हॉस्पिटल के पास सामने से आ रहे स्कूटी को डायल 100 ने ठोकर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो बच्चे घायल हो गए।

less than 1 minute read
Oct 18, 2015
dail 100, accident, hardev hospital, madhya prades
dial 100
भोपाल।
बैरागढ़ में हरदेव हॉस्पिटल के पास सामने से आ रहे स्कूटी को डायल 100 ने ठोकर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बता दें कि डायल 100 सेवा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह पर किया जाएगा। अभी इस सेवा का ट्रायल चल रहा है।
Published on:
18 Oct 2015 04:23 pm