इन फलों में होती है शुगर की अधिक मात्रा, डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए परहेज
भोपाल/ ठंड के दिनों में डायविटीज के मरीजों को सेहत का खास ध्यान रखना होता है। हालांकि, इन्हें अपने खान-पान को लेकर हमेशा सतर्कता बरतनी होती है। अकसर लोगों का मानना होता है कि, फलों में नेचुरल शुगर होती है, जिससे डॉयबिटीज रोगियों को नुकसान नहीं होता। ऐसा सोचकर कई मधुमेह रोगी सभी तरह के फलों का सेवन करते हैं। ये बात भी बिल्कुल सत्य है कि, फलों को लेकर लोगों में कई तरह के भ्रम भी हैं। ये भी सच है कि, कुछ फल डायबिटीज के लिए खतरनाक होते हैं, जिनका सेवन करने से बचना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल नहीं खाना चाहिए इसका भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फल के सेवन से बचना चाहिए जिनमें कार्बयुक्त ज्यादा हो। कुछ लोग मानते हैं कि, ये नेचुरल शुगर होती है। इसलिए इन फलों का सेवन किया जा सकता है। लेकिन सच्चाई ये है कि, इन फलों के सेवन से भी ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ सकता हैं।
डायबिटीज के मरीज इन फलों कासेवन करने से बचें
-अनार बढ़ा सकता है शुगर लेवल
ये बात हम सभी जानते हैं कि, अनार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फल होता है, ये शरीर में तेजी से खून बढ़ाने का बेहतर स्त्रोत है। लेकिन क्या हम ये जानते हैं कि, इस फल में पर्याप्त मात्रा में शुगर होती है। एक अनार में 39 ग्राम के लगभग शुगर होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अनार का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
-डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक है आम
फलों का राजा कहा जाने वाला आम फलों में सबसे स्वादिष्ट माना जाता है। लेकिन इस फल में भी भारी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है। बता दें कि, 200 ग्राम वजन के एक आम में करीब 46 ग्राम शुगर होती है इसलिए इसका अधिक सेवन भी हानिकारक होता है। वैसे कच्चे आम का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए हानिकारक नहीं होता।
-चेरी का सेवन करने से बचें
चेरी में अधिक शुगर होता है इसलिए इसका इस्तेमाल आइसक्रीम आदि बनाने में किया जाता है। एक चेरी में लगभग 8 ग्राम शुगर होती है इसलिए इसका सेवन निश्चित मात्रा में ही करना स्वास्थ के लिए बेहतर होता है।
-केले में अधिक मात्रा में होती है शुगर
केले में भी अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है। इसके एक फल में लगभग 14 ग्राम शुगर होती है और साथ ही 105 कैलोरी होती है। डायबिटीज रोगियों को केला नहीं खाना चाहिए।
-अंगूर से बढ़ सकती है डॉयबिटीज की समस्या
अंगूर भी अधिक शुगर युक्त फलों में आता है। एक अंगूर में 0.4 ग्राम शुगर होती है यानि की 100 ग्राम में लगभग 16 ग्राम शुगर होती है इसलिए इसका सेवन भी एक निश्चित मात्रा में करना चाहिए।