28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंभीर बीमारियों का संकेत भी है सिरदर्द, नजरअंदाज करना पड़ सकता है जान पर भारी

असामान्य तौर पर होने वाला सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में किसी भी पैन किलर के खा लेने के बजाय पर्याप्त जांच कराना ही बेहतर विकल्प होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Dec 2019, 6:26 PM IST

health news

गंभीर बीमारियों का संकेत भी है सिरदर्द, नजरअंदाज करना पड़ सकता है जान पर भारी

भोपाल/ वैसे तो सिरदर्द होना एक आम सी समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। ये आमतौर पर अधिक थकान होने, नींद पूरी ना होने या ज्यादा देर भूखे रहने के कारण होता है। कई लोगों को सिरदर्द की ये समस्या रोजाना की होती है, जिससे निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग कोई भी आम पैन किलर लेकर दर्द को दबा लेते हैं। हालांकि, असामान्य तौर पर होने वाला सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में किसी भी पेनकिलर के खा लेने के बजाय इसकी पर्याप्त जांच कराना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों में ही क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानिए कारण और उपचार


ये लक्षण देते हैं गंभीर बीमारी का सिग्नल

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अरविंद गोस्वामी के अनुसार, अकसर होने वाले सिरदर्द में लोगों को दवा लेने की ऐसी आदत हो जाती है, कि जिस दिन भी दवा ना लें तो उन्हें उस दिन दवा ना ले लेने तक सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। इन्ही दवाइयों के दुश्प्रभाव से पीड़ित को आगे चलकर सिरदर्द बने रहने, नाक बहने, छींक आने, हल्का बुखार रहने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। हांलांकि, ये लक्षण शुरुआत होते हैं किसी गंभीर बीमारी के आने से पहले की।

पढ़ें ये खास खबर- सेहत ही नहीं बुरे सपनों से भी दूर रखती है फिटकरी, जानिए ये खास उपाय



नजरअंदाज करने पर हो सकती हैं ये बीमारियां

-माइग्रेन या ट्यूमर

अगर आपको लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह माइग्रेन, ट्यूमर या नर्वस सिस्टम से जुड़ी दूसरी बीमारी भी हो सकती है। कभी-कभी ज्यादा दिनों तक सिरदर्द से संवेदनशील अंगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे इनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।


-ब्लड क्लॉट

सिरदर्द होना आम हो सकता है लेकिन, कई बार ब्रेन में अगर किसी तरह का ब्लड क्लॉट बन जाए, तो ऐसी स्थिति में भी सिरदर्द होता है। अगर आपको कभी-कभार बहुत गंभीर सिरदर्द होता है, जो बर्दाश्त के बाहर हो जाता है, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर समय रहते इलाज न हो तो ये ब्लड क्लॉट स्ट्रोक में परिवर्तित हो सकते हैं, जो जानलेवा होते हैं।


-ऑप्टिक न्यूराइटिस

अगर आंखों के पीछे वाले सिर के हिस्से में दर्द हो रहा तो ये ऑप्टिक न्यूराइटिस के भी लक्षण है। इसमें दिमाग से आंखों तक जानकारी पहुंचाने वाली नसों को नुकसान होता है, जिससे आगे चलकर आंखों की रोशनी पर असर पड़ने लगता है। अगर ये समस्या बढ़ जाए तो विजन लॉस होने की भी संभावना है।