भोपाल

UG-PG स्टूडेंट्स को बड़ी राहत : एग्जाम के दिन भी भर सकते हैं फार्म, लेट फीस भी नहीं चुकानी होगी

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा- अब परीक्षा के दिन तक परीक्षार्थी भर सकेंगे परीक्षा के लिये फार्म। 31 मई तक बिना लेट फीस दिये तय की जा चुकी थी अंतिम तारीख। फैसले में और राहत का बदलाव।

less than 1 minute read
UG-PG स्टूडेंट्स को बड़ी राहत : एग्जाम के दिन भी भर सकते हैं फार्म, लेट फीस भी नहीं चुकानी होगी

भोपाल/ मध्यप्रदेश में चल रहे कोरोना संक्रमण काल के चलते UG और PG के छात्रों के लिये उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से एक और राहत सामने आई है। अगामी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के अनुसार, पहले परीक्षा फार्म भरने के लिए बिना लेट फीस के 31 मई तक फार्म भर सकते थे, लेकिन अब छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन तक ऑनलाइन फार्म भरके परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।


शेक्षणिक सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया

इसके अलावा, मंत्री यादव ने कहा कि, शेक्षणिक सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद शुरु की जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे और ऑनलाइन सत्यापन के जरिये विद्यार्थी को मेरिट के आधार पर महाविद्यालय आवंटित किया जाएगा।


ये फैसले लिये गए

-ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी अपने आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे तथा ऑनलाइन सत्यापन के माध्यम से विद्यार्थी को मेरिट के आधार पर महाविद्यालय आवंटित किया जाएगा।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में

Published on:
22 May 2021 01:49 pm
Also Read
View All