UGC List: लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर मध्यप्रदेश की 7 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर घोषित, छात्रों की शिकायतों का निवारण करता है लोकपाल
UGC List: बड़ी खबर सामने आई है मध्यप्रदेश की 7 यूनिवर्सिटी को UGC ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। यूजीसी ने डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज की जो लिस्ट जारी की है उसमें कुल 108 राज्य विश्वविद्यालयों के नाम हैं। इसके साथ ही लगभग 47 निजी विश्वविद्यालय और दो डीम्ड विश्वविद्यालय भी डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हैं। मध्यप्रदेश की 7 यूनिवर्सिटी के नाम इस डिफॉल्टर लिस्ट में हैं जो कि निम्न हैं…
माखनलाल चतुर्वेदी सहित मध्यप्रदेश की जिन 7 यूनिवर्सिटीज को यूजीसी ने डिफॉल्टर घोषित किया है इन सभी में लोकपाल की नियुक्ति नहीं की गई थी। लोकपाल की नियुक्ति न किए जाने के कारण ही इन यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। बता दें कि लोकपाल यूनिवर्सिटीज में छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए नियुक्त किए जाते हैं।