भोपाल

केंद्रीय मंत्री L Murugan ने भरा राज्यसभा का नामांकन, CM बोले- प्रदेश को एक और केंद्रीय मंत्री मिले

केंद्रीय राज्य मंत्री मुरुगन ने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को नामांकन पत्र दिया।

2 min read
केंद्रीय मंत्री L Murugan ने भरा राज्यसभा का नामांकन, CM बोले- प्रदेश को एक और केंद्रीय मंत्री मिले

भोपाल। थावरचंद गहलोत के राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफे के बाद रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को ध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार चुना है। कांगे्रस पार्टी ने विधायकों के संख्या बल को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार उतारने से इंकार कर दिया है। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बनना तय हो गया है।


मंगलवार को राजधानी भोपाल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री मुरुगन ने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को नामांकन पत्र दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा के कई बड़े छोटे नेता मौजूद थे।

शिवराज ने कहा- प्रदेश को एक और कैंद्रीय मंत्री मिले

एल मुरुगन का नामांकन पत्र जमा होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मुरुगन सत्ता और संगठन दोनों का अनुभव रखते हैं। वो कुशल संगठक भी हैं। उनके प्रदेश से राज्यसभा जाने से प्रदेश को एक और केंद्रीय मंत्री मिल गया है।

टूरिस्टों पर झपटा टाइगर, गुर्राते हुए गाड़ी पर पंजा मारा - देखें Video

Published on:
21 Sept 2021 02:17 pm
Also Read
View All