भोपाल

अनलॉक के अगले फेज में हट सकता है नाइट कर्फ्यू, मुख्यमंत्री के स्तर पर होगा फैसला

अगले फेज में व्यापारिक छूट और बढ़ सकती है....
less than 1 minute read
Jul 26, 2021
unlock.png
unlock

भोपाल। कोरोना का कहर काबू में होने से अब अनलॉक के अगले फेज में प्रदेश में और छूट बढ़ सकती है। अगला अनलॉक फेस एक अगस्त से आना है। इसके चलते रोडमैप को लेकर मंथन शुरू हो गया हैं। अगले हफ्ते इसके लिए गठित मंत्री समूह की बैठक होगी।

कोरोना यदि इसी तरह काबू में रहता है तो अगले फेज में व्यापारिक छूट और बढ़ेगी। साथ ही नाइट कर्फ्यू को पूरी तरह हटाने पर विचार हो रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्तर पर ही समीक्षा के बाद अनलॉक के अगले फेस और उसकी छूट पर निर्णय होगा।

इन गतिविधियों को मिल सकती है छूट

अगले फेज में कोचिंग को पूरी तरह छूट मिल सकती है। वॉटर पार्क और स्वीमिंग पूल अभी बंद रहेंगे, लेकिन क्लब शुरू हो सकते हैं। सिनेमाघरों में भी छूट का दायरा बढ़ सकता है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक रैली व बड़े आयोजन प्रतिबंधित रह सकते हैं।

Published on:
26 Jul 2021 11:41 am